{"_id":"67ef4d7d84e000b1ef0180d2","slug":"haryana-ready-to-attack-drug-addiction-bicycles-and-slogans-released-for-special-campaign-on-april-5-2025-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"नमक लोटा साइकिल अभियान: नशे पर वार के लिए हरियाणा में विशेष अभियान पांच को, साइकिल और स्लोगन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नमक लोटा साइकिल अभियान: नशे पर वार के लिए हरियाणा में विशेष अभियान पांच को, साइकिल और स्लोगन जारी
Fri, 04 Apr 2025 08:39 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 04 Apr 2025 08:39 AM IST
सार
हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की अलग अलग टीम जन जन तक जाकर नशे के दुष्प्रभाव को बताएंगी। साथ ही नशा तस्करों के खिलाफ शिकायत का सुरक्षित तरीका समझाने के साथ लोटे में नमक डलवाकर नशे से दूर रहने का शपथ भी दिलवाएगी।
विज्ञापन
नशे के खिलाफ अभियान के लिए साइकिल और स्लोगन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पांच अप्रैल से पूरे हरियाणा में नशे के खिलाफ साइकिल यात्रा के लिए हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की तरफ तैयारी पूरी हो चुकी है। एचएसएनसीबी की तरफ से प्रदेशभर में विशेष नमक लोटा साइकिल अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए हैंडल पर लोटा फिक्स करके साइकिल तैयार किए गए हैं, इसके साथ हरियाणवी बोली में श्लोगन भी जारी किया गया है।
ईब तो पानी सिर हो लिया
लोटे में नमक डालो जी -
ना ड्रग्स लेंगे, ना बेकन देंगे।
गौरतलब हो कि इस अभियान के तहत हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की अलग अलग टीम जन जन तक जाकर नशे के दुष्प्रभाव को बताएंगी। साथ ही नशा तस्करों के खिलाफ शिकायत का सुरक्षित तरीका समझाने के साथ लोटे में नमक डलवाकर नशे से दूर रहने का शपथ भी दिलवाएगी। आखिरी में प्रदेश भर से इकट्ठा नमक को यमुना में प्रवाहित करके नशे के खिलाफ अभियान का समापन किया जाएगा।