फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Haryana Politics CM Nayab Saini jp nadda anil vij news today

Haryana: सीएम नायब सैनी दिल्ली रवाना, जेपी नड्डा से मिलेंगे... बंगलुरू से आज लाैटेंगे अनिल विज

Tue, 11 Feb 2025 12:06 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 11 Feb 2025 12:06 PM IST
सार

मंत्री अनिल विज की ओर से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली को दिए सार्वजनिक बयानों पर प्रदेश पार्टी अध्यक्ष ने कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब मांगा है।
 

विज्ञापन
Haryana Politics CM Nayab Saini jp nadda anil vij news today
अनिल विज और नायब सैनी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बयानबाजी पर मंत्री अनिल विज को कारण बताओ नोटिस के अगले दिन सीएम नायब सैनी दिल्ली रवाना हो गए हैं। वे आज भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात करेंगे। दोपहर करीब 2:30 बजे सैनी संसद भवन में पहुंचेंगे। इसके अलावा दोनों नेताओं के बीच अनिल विज मामले पर भी चर्चा होगी। साथ ही हरियाणा के निकाय चुनाव पर भी चर्चा होगी।  
विज्ञापन


वहीं विज आज बंगलूरू से लौटेंगे। इसके बाद वे नोटिस पर प्रतिक्रिया दे सकते हैं।

पार्टी अध्यक्ष की ओर से दिए नोटिस में बड़ौली ने कहा- आपने पार्टी अध्यक्ष और पार्टी के मुख्यमंत्री पद के खिलाफ सार्वजनिक रूप से बयान दिया है। यह गंभीर आरोप है। यह कदम न केवल पार्टी के विचारधारा के खिलाफ है बल्कि यह उस समय हुआ, जब पार्टी पड़ोसी राज्य में चुनाव के लिए अभियान चला रही थी। चुनावी समय में इस प्रकार की बयानबाजी से पार्टी की छवि को नुकसान होगा, यह जानते हुए आपने यह बयान दिए जो पूरी तरह से अस्वीकार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed