फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Haryana NRI will adopt villages Haryana Foreign Cooperation Department

हरियाणा के एनआरआई गोद लेंगे गांव: अपनी माटी को महकाएंगे परदेस गए लाल, विदेश सहयोग विभाग ने बनाई नीति

Tue, 10 Jun 2025 02:28 PM IST
निवेदिता वर्मा कुलदीप शुक्ला, अमर उजाला, चंडीगढ़
कुलदीप शुक्ला, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 10 Jun 2025 02:28 PM IST
सार

हरियाणा मूल के कुछ एनआरआई ने कुछ माह पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह से मिलकर कानूनी और भ्रष्टाचारमुक्त तरीके से अपने गांवों में विकास कार्य कराने की इच्छा जाहिर की थी। मुख्यमंत्री के निर्देश पर हरियाणा विदेश सहयोग विभाग ने इसकी विस्तृत योजना तैयार की।

विज्ञापन
Haryana NRI will adopt villages Haryana Foreign Cooperation Department
सीएम नायब सैनी - फोटो : ANI

विस्तार

अपनी जन्मभूमि से प्यार और लगाव किसे नहीं होता, फिर चाहे इंसान सात समंदर दूर जाकर भी क्यों न बस जाए। उसके दिल में अपने गांव और अपनों के लिए कुछ करने की ललक बनी रहती है। 

विज्ञापन


इस ललक को पूरा करने में मदद करने के लिए हरियाणा सरकार आगे आई है। सरकार के जरिए एनआरआई अब अपने गांव को गोद लेंगे। वहां अस्पताल, स्कूल, तालाब और अन्य मूलभूत सुविधाओं की सूरत बदलेंगे।
विज्ञापन


हरियाणा मूल के कुछ एनआरआई ने कुछ माह पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह से मिलकर कानूनी और भ्रष्टाचारमुक्त तरीके से अपने गांवों में विकास कार्य कराने की इच्छा जाहिर की थी। मुख्यमंत्री के निर्देश पर हरियाणा विदेश सहयोग विभाग ने इसकी विस्तृत योजना तैयार की। वर्तमान में ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और यूएस में रहने वाले तकरीबन 6-7 एनआरआई विदेश सहयोग विभाग के संपर्क में आकर अपने गांवों में विकास कार्य कराने की हामी भर चुके हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

पोर्टल विकसित, प्रमुख सचिव के दफ्तर से होगा कनेक्ट

विदेश सहयोग विभाग के अतिरिक्त प्रमुख सचिव अमित अग्रवाल के नेतृत्व में टीम एक पोर्टल भी विकसित कर चुकी है, जिसे जल्द लॉन्च किया जाएगा। इस पोर्टल को प्रमुख सचिव के दफ्तर से जोड़ा जाएगा। इस पोर्टल पर इच्छुक एनआरआई अपनी इच्छानुसार गांव में अस्पताल, स्कूल या अन्य व्यवस्थाओं को अपने स्तर पर बनवाने या अपग्रेड करने की जानकारी अपलोड कर सकेंगे। इसके बाद संबंधित विभाग के अधिकारी उस व्यवस्था की विस्तृत सूची और खर्च की जानकारी एनआरआई को दे देंगे। इस प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता रहेगी।

पोर्टल से एनआरआई हित में बड़ा बदलाव

विदेश सहयोग विभाग इस पोर्टल पर हरियाणा के एनआरआई की विस्तृत जानकारी भी अपडेट रखेगा। एनआरआई अपनी शिकायतों को पोर्टल पर दर्ज करवा सकेंगे, जिसका तत्काल निवारण कर उन्हें जानकारी भी दी जाएगी।



हरियाणा सरकार विदेश में रहने वाले हरियाणवियों को अपना ब्रांड एंबेसडर मानती है। एनआरआई का हमेशा से अपने प्रदेश के प्रति सहयोग रहा है। अब एनआरआई अपने गांवों को गोद ले सकेंगे। अस्पताल, स्कूल व अन्य मूलभूत सुविधाएं बढ़ा सकेंगे। इसके लिए सरकार के सहयोग से एक पारदर्शी प्रक्रिया शुरू की जा रही है। - पवन चौधरी, विदेश सहयोग विभाग के लिए मुख्यमंत्री के सलाहकार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed