फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Haryana Nikay Chunav BJP is giving tickets to active contenders

हरियाणा निकाय चुनाव: संघ-संगठन की जुगलबंदी से भाजपा दे रही टिकट, गुटबाजी रोकने के लिए सक्रिय लोगों पर दांव

Sun, 16 Feb 2025 07:53 AM IST
अंकेश ठाकुर आशीष वर्मा, चंडीगढ़
आशीष वर्मा, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 16 Feb 2025 07:53 AM IST
सार

भाजपा ने रोहतक से रामअवतार वाल्मीकि को उम्मीदवार बनाया। रामअवतार एससी मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं और उनकी पृष्ठभूमि संघ की रही है। तीन बार विधायक का चुनाव हारने के बावजूद पार्टी का टिकट मिलने के पीछे उन पर संघ का आशीर्वाद होना बताया जा रहा है।

विज्ञापन
Haryana Nikay Chunav BJP is giving tickets to active contenders
bjp flag

विस्तार

विधानसभा चुनाव से सबक लेते हुए भाजपा ने निकाय चुनाव के टिकट वितरण में संभलकर कदम बढ़ाए हैं। गुटबाजी व आंतरिक कलह रोकने के लिए पार्टी ने इस बार संगठन में सक्रिय लोगों पर दांव खेला है। बाहर से लाने के बजाय अपने लोगों पर ही विश्वास जताया है। वहीं, संघ की पृष्ठभूमि भी कुछ को टिकट दिलाने में काम आई है। 
विज्ञापन


हरियाणा में भाजपा की जीत में संघ की अहम भूमिका थी। पर्दे के पीछे रहकर संघ ने भाजपा की जीत की आधारशिला रखी थी। ऐसे में पार्टी ने संघ का भी पूरा ध्यान रखा है। वहीं, पार्टी ने टिकट देते वक्त जातीय समीकरण को ध्यान में रखा है, ताकि किसी वर्ग की नाराजगी झेलनी न पड़े। पार्टी ने उम्मीदवारों की सूची से यह भी संदेश देने की कोशिश है कि किसी नेता के साथ होने बजाय संगठन के कामों में सक्रिय होने वाले मेहनती लोगों को आगे बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन


पार्टी ने रोहतक से रामअवतार वाल्मीकि को उम्मीदवार बनाया। रामअवतार एससी मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं और उनकी पृष्ठभूमि संघ की रही है। तीन बार विधायक का चुनाव हारने के बावजूद पार्टी का टिकट मिलने के पीछे उन पर संघ का आशीर्वाद होना बताया जा रहा है। हालांकि उनकी राष्ट्रीय नेताओं के साथ भी अच्छी बनती है। संगठन में भी सक्रिय है। वहीं, फरीदाबाद की उम्मीदवार प्रवीण जोशी का पूरा परिवार संगठन और संघ से जुड़ा रहा है। वर्तमान में वे हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की चेयरपर्सन हैं। उनके ससुर रमेश जोशी हरियाणा भाजपा के अध्यक्ष रहे हैं। संघ में सक्रिय थे। वहीं, उनके पति संदीप जोशी भाजपा के पूर्व महामंत्री रह चुके हैं। गुरुग्राम से भाजपा की उम्मीदवार राजरानी मल्होत्रा का परिवार भी संघ से जुड़ा रहा है। उनके पति तिलकराज संघ में सक्रिय थे। भाजपा के जिला अध्यक्ष रहे हैं। राजरानी भी महिला मोर्चा में काफी सक्रिय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिसार में भाजपा ने प्रवीण पोपली को टिकट दिया है। वह संगठन में नमो एप के संयोजक हैं और उनकी गिनती पार्टी के पुराने कार्यकर्ताओं में होती है। उनका परिवार भी आरएसएस से जुड़ा रहा है। उनके पिता रामस्वरूप पोपली संघ में सक्रिय थे। पार्टी ने पानीपत से मौजूदा पार्षद कोमल सैनी पर विश्वास जताया है। संगठन के कामकाज में सक्रिय होने और इलाके में साफ सुथरी पहचान बनाने की वजह से वह अपने प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ने में कामयाब रही। वह ओबीसी मोर्चा में प्रदेश कार्यकारिणी की सदस्य हैं। महिला मोर्चा की जिला प्रधान हैं। उनके ससुर रामकुमार सैनी भी पूर्व पार्षद रह चुके हैं। उनकी सैनी के साथ नजदीकिया हैं। इसी तरह से अंबाला से भी संगठन को तवज्जो दी गई है। अंबाला की उम्मीदवार सैलजा सचदेवा भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हैं। पार्टी के अन्य संगठन में सक्रिय भूमिका निभा चुकी हैं। उनके पति संदीप सचदेवा भाजपा के पुराने नेता हैं। पिछले निगम चुनाव में पार्टी ने उन्हें चुनाव संयोजक बनाया था।


भाजपा ने जातीय समीकरण भी साधे, सोशल इंजीनियरिंग का चला दांव
मेयर उम्मीदवारों में पार्टी ने अपने कोर वोटरों का खास ध्यान रखा है। पार्टी ने नौ उम्मीदवारों में चार पंजाबी, दो वैश्य, दो एससी और एक ओबीसी पर दांव खेला है। वहीं, भाजपा ने सोशल इंजीनियरिंग का भी दांव खेला है। पार्टी ने करनाल से रेणु बाला गुप्ता को टिकट दिया। वह वैश्य समुदाय से आती हैं। करनाल से पंजाबी विधायक जगमोहन आनंद पहले से ही हैं। ऐसे में रेणु बाला को टिकट देकर पार्टी ने वैश्य समुदाय को साधा है। वहीं, पानीपत सिटी से भी पंजाबी विधायक प्रमोद विज हैं। ऐसे में पार्टी ने ओबीसी को टिकट दिया है। हिसार से विधायक सावित्री जिंदल हैं। वह वैश्य समुदाय से आती हैं। इसलिए पार्टी ने पंजाबी समुदाय से आने वाले प्रवीण पोपली पर दांव खेला है। वहीं, सोनीपत में राजीव जैन को टिकट दिया है। सोनीपत से पंजाबी समुदाय के विधायक निखिल मदान हैं। वैश्य समुदाय को साधने के लिए जैन को टिकट दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed