फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Haryana Weather news Today Dense Fog Slows Traffic in many districts Sunshine to Bring Temporary Relief

Haryana Weather news: सुबह कोहरे ने रोकी रफ्तार, फिर खिली धूप से राहत, देर रात फिर आ जाएगी धुंध

Wed, 08 Jan 2025 10:27 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 08 Jan 2025 10:27 AM IST
सार

Haryana fog news today: मौसम को देखते हुए  दिन भर तेज धूप निकलने की संभावना है। तेज धूप लोगों को सर्दी से राहत दे सकती है।  लेकिन इसके साथ ही शीतलहर भी अपनी रफ्तार से जारी है।

विज्ञापन
Haryana Weather news Today Dense Fog Slows Traffic in many districts Sunshine to Bring Temporary Relief
जींद में छाई धुंध - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा में न्यूनतम तापमान के बीच बुधवार को कई जिलों में घने कोहरे ने वाहनों की रफ्तार रोक दी। हालांकि, दोपहर तक कई जिलों में धूप निकलने से ठंड से मामूली राहत मिलने की संभावना हैं। मौसम विभाग के मुताबिक धूप निकलने के बाद देर रात फिर से घना कोहरा छाएगा। भिवानी में बुधवार सुबह का मौसम साफ रहा। 
विज्ञापन




मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 16.0 और न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम को देखते हुए  दिन भर तेज धूप निकलने की संभावना है। तेज धूप लोगों को सर्दी से राहत दे सकती है।  लेकिन इसके साथ ही शीतलहर भी अपनी रफ्तार से जारी है। वहीं, जींद में तापमान में आई गिरावट से ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम में दृश्यता भी 15 मीटर तक रही। 
विज्ञापन


बुधवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान पांच डिग्री दर्ज किया गया। मौसम में आद्रता 76 प्रतिशत तथा हवा की गति 12 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान में और गिरावट आएगी। जिसके चलते ठंड तथा धुंध से फिलहाल राहत के आसार अभी नहीं है।मौसम विभाग के रात के तापमान में गिरावट आएगी। हालांकि अधिकतम तापमान में मामूली बढोत्तरी होगी। जिसके चलते ठंड से राहत फिलहाल मिलने के आसार नही हैं। मौसम परिवर्तनशील तथा शुष्क बना हुआ है। धूप भी कमी से फसलों में भी पीलापन दिखाई देने लगा है। किसान कृषि विशेषज्ञों से संपर्क कर फसलों का उपचार करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

11 जनवरी को एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके असर से हल्की बारिश की संभावना है। वहीं भारतीय मौसम विभाग ने 8 व 9 जनवरी को घना कोहरा व शीत दिवस का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि 11 जनवरी को उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मैदानी राज्यों विशेषकर हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में एक बार फिर से मौसम में बदलाव में आएगा। इसके प्रभाव से तेज गति से हवाएं चलने और हल्की बारिश की गतिविधियों की संभावना बन रही है। तब तक दिन व रात के तापमान में गिरावट आएगी। इसके साथ ही आने वाले दिनों में शीतलहर, शीत दिवस और कोहरा की गतिविधियां जारी रहेंगी। जिले में आज सुबह से मौसम साफ है और धूप भी निकल आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed