फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Haryana Flood affected farmers will be given compensation of Rs 15,000 per acre CM Nayab Saini

Haryana: बाढ़ प्रभावित किसानों को राहत, फसली ऋण वसूली स्थगित; ट्यूबवेल कनेक्शनों के बिल माफ

Wed, 01 Oct 2025 01:03 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 01 Oct 2025 01:03 PM IST
सार

सीएम ने कहा कि ट्यूबवेल के बिलों का भुगतान दिसंबर 2025 तक स्थगित किया गया है। बिजली बिल नहीं लिए जाएंगे। 30 सितंबर तक धान की 5 लाख मीट्रिक टन धान की आवक हुई।

विज्ञापन
Haryana Flood affected farmers will be given compensation of Rs 15,000 per acre CM Nayab Saini
सीएम नायब सैनी की प्रेस कांफ्रेंस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा है कि प्रदेश में बाढ़-बारिश से बहुत नुकसान हुआ। सरकार प्रभावित किसानों के साथ खड़ी है। चंडीगढ़ में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सरकार ने 404 करोड़ 79 लाख की अनुदान राशि जारी की है। क्षतिपूर्ति पोर्टल के माध्यम से 4 करोड़ 72 लाख की राशि जारी की गई है। बिलों का भुगतान जनवरी 2026 तक किया जा सकता है।
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि प्रति एकड़ 15000 का मुआवजा दिया जाएगा।  हमने फसली ऋण वसूली को स्थगित करने का निर्णय लिया है। दीपावली से पहले पीड़ित किसानों को मुआवजा भेज दिया जाएगा। प्रभावित किसानों के खाते में मुआवजा राशि पहुंचा दी जाएगी। 
विज्ञापन




किसानों के नुकसान के लिए सत्यापन का काम जारी है। इन फैसलों से किसानों को ऋण के बोझ से मुक्ति मिलेगी। ट्यूबवेल के बिलों का भुगतान दिसंबर 2025 तक स्थगित किया गया है। बिजली बिल नहीं लिए जाएंगे। 30 सितंबर तक धान की 5 लाख मीट्रिक टन धान की आवक हुई। अब तक 3 लाख 58 हज़ार मीट्रिक टन धान खरीदी जा चुकी है। इस दाैरान मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस की झूठी सरकार है। झूठ बोलना कांग्रेस के डीएनए में है। कांग्रेस झूठ बोलकर वोट लेना जानती है। कांग्रेस ने महिलाओं के साथ झूठे वादे किए। हमारी सरकार ने लाडो लक्ष्मी ऐप लॉन्च की। जिसमें करीब 1 लाख 72 हज़ार 946 बहनों ने पंजीकरण करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed