फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Haryana fire brigade to get 26 new vehicles.

Chandigarh-Haryana News: हरियाणा में फायर ब्रिगेड को मिलेंगे 26 नए वाहन

विज्ञापन
2.92 करोड़ रुपये की लागत से दो माह में उपलब्ध होंगे वाहन
विज्ञापन

चंडीगढ़। हरियाणा में आगजनी और अन्य आपातकालीन घटनाओं से तेजी से निपटने के लिए फायर व एमरजेंसी सेवाओं को जल्द ही 26 नए वाहन मिलेंगे। इन वाहनों की खरीद को राज्य सरकार ने मंजूरी दे दी है। करीब 2.92 करोड़ रुपये की लागत से खरीदे जाने वाले ये वाहन अगले दो महीनों में विभाग को उपलब्ध करा दिए जाएंगे और इन्हें जरूरत के अनुसार विभिन्न जिलों में तैनात किया जाएगा।
यह फैसला राजस्व, आपदा प्रबंधन व स्थानीय शहरी निकाय मंत्री विपुल गोयल की अध्यक्षता में हुई विभागीय हाई पावर परचेज कमेटी की बैठक में लिया गया। बैठक में शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा और अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा भी मौजूद रहीं। बैठक में बताया कि खरीदे जाने वाले वाहनों में यूटिलिटी व्हीकल, रिकवरी वैन और कमांड एंड कंट्रोल व्हीकल शामिल हैं। इन आधुनिक वाहनों के शामिल होने से आग लगने, सड़क हादसों और अन्य आपात स्थितियों में राहत व बचाव कार्य पहले से अधिक तेज और प्रभावी ढंग से किए जा सकेंगे। साथ ही फायर विभाग की संचालन क्षमता भी मजबूत होगी।
विज्ञापन

सरकार का मानना है कि नए वाहनों की उपलब्धता से प्रदेश के लोगों को आपातकालीन परिस्थितियों में बेहतर और समय पर सेवाएं मिलेंगी। बैठक में अग्निशमन सेवाओं के महानिदेशक शेखर विद्यार्थी, वित्त विभाग के विशेष सचिव कैप्टन मनोज कुमार और आपूर्ति व निपटान विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed