फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Haryana Cabinet Meeting Monsoon session start from August 22

Haryana Cabinet Meeting: 22 से मानसून सत्र, HKRN कर्मियों के लिए सेवा सुरक्षा के नियम, इन 17 एजेंडों पर मुहर

Fri, 01 Aug 2025 02:48 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 01 Aug 2025 02:48 PM IST
सार

हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र 22 अगस्त से शुरू होगा। यह फैसला शुक्रवार को चंडीगढ़ में हुई कैबिनेट की बैठक में लिया गया है। इसके अलावा बैठक में 17 एजेंडे भी पास किए गए हैं। 

विज्ञापन
Haryana Cabinet Meeting Monsoon session start from August 22
सीएम नायब सैनी - फोटो : X @PTI_News

विस्तार

हरियाणा कैबिनेट की बैठक शुक्रवार को मुख्यमंत्री नायब सैनी की अगुआई में हुई। कैबिनेट मीटिंग में फैसला लिया गया कि विधानसभा का मानसून सत्र 22 अगस्त से शुरू होगा। इसके अलावा कैबिनेट की बैठक में 21 ऐजेंडे चर्चा के लिए लाए गए थे, जिसमें 17 को मंजूरी मिली है। 
विज्ञापन


सीएम नायब सैनी ने बताया कि बैठक में पास किए गए एजेंडों में हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएन) के तहत कर्मचारियों के लिए एसओपी पर मुहर लगी है। एचकेआरएन के कर्मचारियों के लिए सेवा सुरक्षा के नियम बना लिए गए हैं। गन्नौर में विश्व स्तरीय मंडी का निर्माण हो रहा है। जिसपर 3000 हजार करोड़ की लागत आएगी। नाबार्ड से 1850 के ऋण हरियाणा सरकार की गारंटी पर मंजूरी दी गई है। इस मंडी से न सिर्फ हरियाणा बल्की कई राज्यों के किसानों को फायदा होगा। 
विज्ञापन


इसके अलावा 60 साल से अधिक पूर्व विधायकों को चिकित्सा सुविधाओं के लिए 10 हजार रुपये की दर से हर महीने चिकित्सा भत्ता मिलेगा। एग्रो मॉल एलॉटीज को राहत दी है। इसके लिए विवादों के सामाधान 2 की शुरुआत की है। अगर किसी को तय समय एलॉटमेंट नहीं होती तो उन्हें 7 प्रतिशत की दर से ब्याज दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कलेक्टर रेट को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार गरीबों को देख कर निर्णय लेती है। कांग्रेस बड़े लोगों को देखकर फैसले लेती थी। अब केंद्र और हरियाणा सरकार कोई भी योजना बनाती है तो गरीबों को देख कर बनाई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed