{"_id":"6af69abe29401c78da05814d","slug":"haryana-air-pollution-panchgaon-becomes-permanent-hotspot-pm2-5-poses-serious-health-risks-2026-11-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हवा में घुल रहा बारीक जहर: पंचगांव इसलिए बना स्थायी हॉटस्पॉट; इन 13 शहर के हालात खराब; फेफड़ों में घुस रहे कण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हवा में घुल रहा बारीक जहर: पंचगांव इसलिए बना स्थायी हॉटस्पॉट; इन 13 शहर के हालात खराब; फेफड़ों में घुस रहे कण
Fri, 13 Nov 2026 12:14 PM IST
Sharukh Khan
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
Published by: Sharukh Khan
Updated Fri, 13 Nov 2026 12:14 PM IST
सार
हरियाणा में हवा में बारीक जहर घुल रहा है। पंचगांव स्थायी हॉटस्पॉट बन गया है। पंचगांव पांचवीं बार देश का सबसे प्रदूषित शहर बन गया है। हरियाणा के चार शहरों में पीएम 2.5 प्रमुख प्रदूषक हैं।
विज्ञापन
Haryana Air Pollution
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
हरियाणा में प्रदूषण अब सिर्फ धूल का गुबार नहीं है। हवा में घुल रहे बारीक जहरीले कण बड़ा खतरा बन रहे हैं। प्रदेश के 18 शहरों में पीएम 2.5 प्रमुख प्रदूषक है। इसी बीच गुरुग्राम का पंचगांव प्रदूषण का स्थायी हॉटस्पॉट बनता जा रहा है।
388 वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) के साथ पंचगांव वीरवार को इस सीजन पांचवीं बार देश का सबसे प्रदूषित शहर बना। इस सीजन यहां एक्यूआई कई बार बेहद खराब स्तर तक पहुंच चुका है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, वीरवार को देश के 10 सबसे प्रदूषित शहरों में हरियाणा के पांच शहर शामिल रहे। पंचगांव के अलावा बहादुरगढ़ 346, मानेसर 338, बल्लभगढ़ 334 और हिसार 325 एक्यूआई के साथ टॉप-10 में रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
388 वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) के साथ पंचगांव वीरवार को इस सीजन पांचवीं बार देश का सबसे प्रदूषित शहर बना। इस सीजन यहां एक्यूआई कई बार बेहद खराब स्तर तक पहुंच चुका है।
विज्ञापन
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, वीरवार को देश के 10 सबसे प्रदूषित शहरों में हरियाणा के पांच शहर शामिल रहे। पंचगांव के अलावा बहादुरगढ़ 346, मानेसर 338, बल्लभगढ़ 334 और हिसार 325 एक्यूआई के साथ टॉप-10 में रहे।
विज्ञापन
Trending Videos
पंचगांव, बहादुरगढ़, मानेसर और हिसार में पीएम 2.5 प्रमुख प्रदूषक रहा, जबकि बल्लभगढ़ में पीएम 10 का स्तर अधिक दर्ज हुआ। इससे साफ है कि हरियाणा के कई शहरों में समस्या सिर्फ सड़क और निर्माण की धूल तक सीमित नहीं है। हवा में मौजूद बेहद महीन कण भी प्रदूषण बढ़ा रहे हैं।
पंचगांव इसलिए बन रहा हॉटस्पॉट
पंचगांव में इस सीजन प्रदूषण का संकट लगातार बना हुआ है। 22 अक्तूबर को यहां एक्यूआई 378, 4 नवंबर को 391, 7 नवंबर को 426 और 10 नवंबर को 380 दर्ज हुआ। 7 नवंबर को प्रदूषण का स्तर इस सीजन के सबसे ऊंचे स्तर 426 तक पहुंच गया। इस सीजन पंचगांव का एक्यूआई लगातार 250 से अधिक रहा है।धूल से ज्यादा फेफड़ों में घुस रहे बारीक कण
पीएम 2.5 का आकार 2.5 माइक्रोमीटर या इससे कम होता है। बेहद छोटे होने के कारण ये कण सांस के साथ फेफड़ों की गहराई तक पहुंच सकते हैं और खून में भी प्रवेश कर सकते हैं। इससे सांस और हृदय संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। पीएम 10 के कण अपेक्षाकृत बड़े होते हैं और मुख्य रूप से नाक, गले व सांस की नली को प्रभावित करते हैं।
पीजीआई चंडीगढ़ के सामुदायिक चिकित्सा विभाग के प्रोफेसर डॉ. रविंद्र खैवाल के मुताबिक, पीएम 2.5 बढ़ने के पीछे वाहनों से निकलने वाला धुआं, औद्योगिक उत्सर्जन, कचरा व पराली जलाना और ईंधन के जलने से निकलने वाले सूक्ष्म कण प्रमुख स्रोत हो सकते हैं।
सर्दियों में हवा की गति कम होने और तापमान की स्थिति के कारण ये प्रदूषक वातावरण में लंबे समय तक टिके रहते हैं। निर्माण कार्य और सड़कों की धूल पीएम 10 बढ़ाने में अहम भूमिका निभाती है।
