फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Governor Bandaru Dattatreya will administer oath to five new commissioners of Haryana Information Commission

Haryana: हरियाणा सूचना आयोग के पांच नए आयुक्तों की शपथ कल, राज्यपाल दिलाएंगे शपथ, सीएम रहेंगे मौजूद

Sun, 25 May 2025 03:10 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 25 May 2025 03:10 PM IST
सार

हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय सोमवार शाम 5 बजे हरियाणा राजभवन चंडीगढ़ में मुख्य सूचना आयुक्त सहित 5 सूचना आयुक्तों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।

विज्ञापन
Governor Bandaru Dattatreya will administer oath to five new commissioners of Haryana Information Commission
नायब सिंह सैनी, मुख्यमंत्री हरियाणा - फोटो : एएनआई

विस्तार

हरियाणा राज्य सूचना आयोग को पांच नए आयुक्त मिल गए हैं। सेवानिवृत्त एचसीएस अधिकारी अमरजीत सिंह के साथ ही कर्मवीर सिंह, संजय मदान, नीता खेड़ा और प्रियंका धोपड़ा को राज्य सूचना आयुक्त बनाया गया है। 

विज्ञापन


हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय सोमवार शाम 5 बजे हरियाणा राजभवन चंडीगढ़ में मुख्य सूचना आयुक्त सहित 5 सूचना आयुक्तों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सहित मंत्रिमंडल के अन्य सदस्य व वरिष्ठ प्रशासनिक पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन


मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने शुक्रवार को पांच राज्य सूचना आयुक्तों की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए। हालांकि मुख्य सूचना आयुक्त की नियुक्ति का लिखित आदेश जारी होना अभी बाकी है। शपथ ग्रहण समारोह के लिए सरकार की ओर से फाइल राजभवन भेजी जा चुकी है। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सहित तमाम अफसर मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि मुख्य सूचना आयुक्त और सूचना आयुक्तों की नियुक्तियों में देरी के चलते प्रदेश सरकार ने सूचना आयुक्त प्रदीप शेखावत को मुख्य सूचना आयुक्त का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा था। दो दिन पहले राज्य सूचना आयोग में नियुक्तियों को लेकर मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता में हुई बैठक में मुख्य सूचना आयुक्त के पद पर पूर्व मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद और पांच सूचना आयुक्तों के नाम पर सहमति बन गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed