फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   five Times Number of Additional Candidates Given Chance in Constable Recruitment Haryana HSSC

Haryana: पुलिस कांस्टेबल भर्ती में 5 गुना अतिरिक्त अभ्यर्थियों को मौका, पीएमटी के लिए HSSC ने जारी की नई सूची

Sat, 16 May 2026 09:29 AM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Sat, 16 May 2026 09:29 AM IST
सार

17 अप्रैल 2026 को जारी 15 गुना उम्मीदवारों की सूची के बाद पीएमटी में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों की अनुपस्थिति और अन्य प्रशासनिक कारणों को देखते हुए अब कुल पदों के मुकाबले 5 गुना अतिरिक्त उम्मीदवारों को बुलाने का निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन
five Times Number of Additional Candidates Given Chance in Constable Recruitment Haryana HSSC
हिम्मत सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) ने पुलिस विभाग में पुरुष कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) और पुरुष कांस्टेबल (गवर्नमेंट रेलवे पुलिस) भर्ती के लिए फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (पीएमटी) के लिए पांच गुना अतिरिक्त अभ्यर्थियों की सूची जारी की है। इसकी जानकारी आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट करके दी। 
विज्ञापन


आयोग ने बताया कि 17 अप्रैल 2026 को जारी 15 गुना उम्मीदवारों की सूची के बाद पीएमटी में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों की अनुपस्थिति और अन्य प्रशासनिक कारणों को देखते हुए अब कुल पदों के मुकाबले 5 गुना अतिरिक्त उम्मीदवारों को बुलाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन


यह फैसला विज्ञापन संख्या 01/2026 के तहत कैटेगरी नंबर 01 (मेल कांस्टेबल जीडी) और कैटेगरी नंबर 03 (मेल कांस्टेबल जीआरपी) पदों के लिए लिया गया है। आयोग के अनुसार जरूरत पड़ने पर भविष्य में उम्मीदवारों की संख्या और बढ़ाई जा सकती है। चयनित अभ्यर्थियों की रजिस्ट्रेशन संख्या सीईटी रजिस्ट्रेशन नंबर के अनुसार सूचीबद्ध की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी स्थिति जांच सकते हैं। आयोग ने सभी अभ्यर्थियों को आगामी प्रक्रिया के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed