फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Congress newly state president Rao Narendra Singh swearing in ceremony on October 6 in Chandigarh

Haryana: कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह इस दिन संभालेंगे पद, चंडीगढ़ में समारोह, ये नेता होंगे शामिल

Wed, 01 Oct 2025 04:52 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 01 Oct 2025 04:52 PM IST
सार

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह जल्द ही अपना पदभार संभालेंगे। पार्टी हाईकमान की तरफ से पदग्रहण की तारीख तय कर दी गई है।

विज्ञापन
Congress newly state president Rao Narendra Singh swearing in ceremony on October 6 in Chandigarh
दिल्ली में हुड्डा के निवास पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता, युवा कांग्रेस अध्यक्ष सहित अन्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह जल्द ही अपना पदभार संभालेंगे। पार्टी की तरफ से पदग्रहण की तारीख तय कर दी गई है। नवनियुक्त अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह का पदभार ग्रहण समारोह 6 अक्तूबर (सोमवार) को होगा। शपथ ग्रहण समारोह दोपहर 2 बजे पार्टी मुख्यालय सेक्टर-9बी चंडीगढ़ में होगा। 

विज्ञापन


इस अवसर पर हरियाणा कांग्रेस प्रभारी बीके हरिप्रसाद, पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा, निवर्तमान अध्यक्ष चौ. उदय भान, एआईसीसी सचिव एवं सह-प्रभारी जितेंद्र बघेल व प्रफुल्ल विनोदराव गुडधे मौजूद रहेंगे। साथ ही सांसद, विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, जिला कांग्रेस अध्यक्ष, अग्रणी संगठनों व प्रकोष्ठों के प्रमुख सहित अन्य वरिष्ठ नेता भी शामिल होंगे। प्रदेश कांग्रेस ने सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का आह्वान किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed