फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   CM Nayab Saini talks with Toppers of Haryana School education board

Haryana: सीएम सैनी ने हरियाणा बोर्ड के टाॅपर्स से की बात, होनहारों को एक-एक लाख का मिलेगा पुरस्कार

Wed, 14 May 2025 11:10 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 14 May 2025 11:10 AM IST
सार

सीएम नायब सैनी ने कॉमर्स संकाय से प्रदेश में प्रथम स्थान पाने वाले कैथल से अर्पनदीप सिंह, आर्ट संकाय की टॉपर जींद की सरोज और विज्ञान संकाय के टॉपर भिवानी के नमन से बात की और तीनों को उनकी शानदार उपलब्धि और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।  
 

विज्ञापन
CM Nayab Saini talks with Toppers of Haryana School education board
टापर्स से बात करते सीएम नायब सैनी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड के टॉपर्स से बात की। सीएम ने आर्ट, कॉमर्स और विज्ञान संकाय के टॉपर्स को बधाई दी। 

विज्ञापन




सैनी ने कॉमर्स संकाय से प्रदेश में प्रथम स्थान पाने वाले कैथल से अर्पनदीप सिंह, आर्ट संकाय की टॉपर जींद की सरोज और विज्ञान संकाय के टॉपर भिवानी के नमन से बात की और तीनों को उनकी शानदार उपलब्धि और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।  
विज्ञापन


शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि तीनों संकायों में प्रथम स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से सम्मानित करवाया जाएगा। विद्यार्थियों को पुरस्कार स्वरूप एक-एक लाख रुपये की राशि भी प्रदान की जाएगी। मंत्री ने बताया कि वाणिज्य में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय स्यो माजरा कैथल के अर्पनदीप सिंह ने 500 में 495 अंक प्राप्त किए। डीएल मॉडल स्कूल नरवाना रोड, जींद की सरोज ने आर्ट में 500/494 अंक और नॉन मेडिकल में पीएस नवयुक्त  सीनियर सेकेंडरी स्कूल, तोशाम भिवानी के नमन वर्मा ने 500/493 अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया
विज्ञापन
विज्ञापन

 है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed