{"_id":"677d25128b7724a0350e7c76","slug":"changes-in-haryana-cmo-virendra-singh-badkhalasa-becomes-cm-nayab-saini-osd-2025-01-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा सीएमओ में बदलाव: वीरेंद्र बड़खालसा बने सीएम के ओएसडी, तरुण राजनीतिक व आत्रेय मीडिया सचिव नियुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा सीएमओ में बदलाव: वीरेंद्र बड़खालसा बने सीएम के ओएसडी, तरुण राजनीतिक व आत्रेय मीडिया सचिव नियुक्त
Tue, 07 Jan 2025 06:41 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 07 Jan 2025 06:41 PM IST
सार
सीएमओ में एंट्री पाने वाले तीनों अधिकारी पूर्व सीएम मनोहर लाल और नायब सिंह सैनी के विश्वासपात्र माने जाते हैं।
विज्ञापन
सीएम नायब सैनी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा सरकार ने मुख्यमंत्री आफिस (सीएमओ ) में मंगलवार को तीन अहम नियुक्तियां की हैं। राज्य सरकार ने वीरेंद्र सिंह बड़खालसा को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का ओएसडी, तरुण भंडारी को सीएम का राजनीतिक सचिव और प्रवीण आत्रेय को मीडिया सचिव नियुक्त किया है।
विज्ञापन
इन नियुक्तियों को लेकर कई दिनों से चर्चा थी। नई सरकार के चुने जाने के बाद तीन महीने के बाद इन नियुक्तियों को हरी झंडी दी गई है।
मनोहर लाल के ओएसडी भी रहे हैं बड़खालसा
सीएम के ओएसडी बने वीरेंद्र सिंह बड़खालसा पूर्व सीएम मनोहर लाल के भी ओएसडी रहे हैं। वह सोनीपत की राई विधानसभा क्षेत्र के गांव बड़खालसा के रहने वाले हैं। संघ की पृष्ठभूमि से जुड़े बड़खालसा किसानों के आंदोलन से भी जुड़े रहे हैं।वहीं, पंचकूला निवासी तरुण भंडारी पूर्व सीएम मनोहर लाल के पब्लिसिटी एडवाइजर रहे हैं। सांसद नवीन जिंदल व किरण चौधरी को कांग्रेस से भाजपा में लाने में उनकी अहम भूमिका रही है। हिमाचल में कांग्रेस के बागी विधायकों को हरियाणा में ठहराने में भी उनका नाम सामने आया था।
पंचकूला के ही रहने वाले प्रवीण आत्रेय की गिनती भी मनोहर लाल व नायब सिंह सैनी के करीबियों में होती है। लोकसभा और विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा सरकार की उपलब्धियों को मीडिया के माध्यम से जनता तक पहुंचाने में उनकी भूमिका अहम रही थी। चुनाव के दौरान सीएम नायब सिंह सैनी का मीडिया प्रबंधन भी आत्रेय के हाथ में था। वह पूर्व सीएम मनोहर लाल के भी मीडिया सचिव रह चुके हैं।