फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Bhupender singh Hooda said EVM malfunction congress will go to High Court

कहीं मानव पर मशीन भारी न पड़ जाए: हुड्डा बोले- ईवीएम में गड़बड़ी, हाई कोर्ट जाएंगे, इस बात का इंतजार

Mon, 21 Oct 2024 10:59 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 21 Oct 2024 10:59 PM IST
सार

हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा अभी भी आम चुनाव में पार्टी की हार की वजह ईवीएम को मान रहे हैं। हुड्डा ने कहा कि ईवीएम में गड़बड़ी मामले को लेकर वह हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे।

विज्ञापन
Bhupender singh Hooda said EVM malfunction congress will go to High Court
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार पर प्रदेश के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि अभी वे चुनाव आयोग के जवाब का इंतजार कर रहे हैं। जरूरत पड़ी तो कोर्ट भी जाएंगे, कहीं मशीन मानव पर भारी न पड़ जाए। हुड्डा सोमवार को बिहार के पटना में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

विज्ञापन


प्रदेश में हुए चुनाव में कांग्रेस माहौल के बावजूद वह 37 सीटों पर सिमटकर रह गई, वहीं भाजपा ने 48 सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत पा लिया। इसके बाद कांग्रेस ईवीएम में गड़बड़ी का आरोप लगा रही है। इसको लेकर कांग्रेस दिल्ली में चुनाव आयोग से मिल चुकी है, जिसमें 20 सीटों पर परिणाम में गड़बड़ी की शिकायत की गई है। अभी तक आयोग की ओर से इसका कोई जवाब नहीं आया है।
विज्ञापन


उधर, कांग्रेस ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में हार के कारणों को तलाशने के लिए आलाकमान की तरफ से बनाई गई फैक्ट फाइडिंग कमेटी के सदस्यों ने शनिवार को ऑनलाइन मीटिंग के जरिये विधानसभा चुनाव हारे 50 से ज्यादा उम्मीदवारों से वन टू वन बात की थी। बातचीत में बड़ी संख्या में उम्मीदवारों ने ईवीएम के रोल से साफ इनकार किया। उम्मीदवारों ने दो-टूक कहा, हार के लिए ईवीएम को जिम्मेदार नहीं ठहरा सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस की हार के पीछे पार्टी के अपने नेता ही जिम्मेदार रहे। उम्मीदवारों ने हार का मुख्य कारण गुटबाजी, भितरघात और मिस मैनेजमेंट को बताया है। उम्मीदवारों ने फैक्ट फाइंडिंग कमेटी को बताया कि वरिष्ठ नेताओं के बीच तालमेल नहीं था। कई उम्मीदवारों ने सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा की नाराजगी को भी हार की वजह बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed