{"_id":"6a2aa8d0f69364ead5068680","slug":"ats-in-haryana-chandigarh-haryana-news-c-16-pkl1010-1042776-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: हरियाणा में आतंक के खिलाफ अब एटीएस बनेगा ढाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: हरियाणा में आतंक के खिलाफ अब एटीएस बनेगा ढाल
विज्ञापन
सरकार ने एटीएस के गठन को दी मंजूरी, पंचकूला में बनेगा मुख्यालय...सीआईडी के नियंत्रण में काम करेगी यह इकाई
-- -- -- -- -- -- --
आधुनिक तकनीक, विशेष प्रशिक्षण, मजबूत खुफिया तंत्र और अंतर-एजेंसी समन्वय के माध्यम से एटीएस आतंकवाद, कट्टरपंथ और संगठित आतंकी नेटवर्क के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करेगा।
-अजय सिंघल, पुलिस महानिदेशक।
-- -- -- -- -- -- -
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने राज्य में आतंकवादी विरोधी दस्ता (एटीएस) के गठन को मंजूरी दे दी है। गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है। यह इकाई आतंकवाद से जुड़े मामलों की जांच और निपटान का कार्य करेगी। एटीएस का मुख्यालय पंचकूला में होगा और इसका नेतृत्व पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) रैंक का अधिकारी करेगा। यह अधिकारी सीआईडी प्रमुख के माध्यम से पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को रिपोर्ट करेगा। यानी यह इकाई सीआईडी के कमांड एवं नियंत्रण में काम करेगी।
अधिसूचना में कहा गया है कि नई एजेंसी के गठन से आतंकवाद विरोधी गतिविधियों में राज्य की क्षमता मजबूत होगी और सुरक्षा संबंधी चुनौतियों का अधिक प्रभावी ढंग से सामना किया जा सकेगा। डीजीपी अजय सिंघल ने कहा कि हरियाणा पुलिस राष्ट्रीय सुरक्षा के मानकों के अनुरूप एक सशक्त एवं पेशेवर एटीएस तैयार करेगी।
विज्ञापन
यह काम संभालेगा
आतंकवाद से जुड़े मामलों की जांच करेगा। खुफिया जानकारी जुटाकर उसका विश्लेषण करेगा और विभिन्न एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित करेगा। आतंकवाद संबंधी डेटा का रिकॉर्ड रखेगा।
-आधुनिक सुरक्षा चुनौतियों को देखते हुए इसमें एनएसजी की तर्ज पर एक विशेष कमांडो बल होगा जो त्वरित कार्रवाई करेगा।
-आतंकवाद से जुड़े मामलों की जांच के लिए विशेष पुलिस स्टेशन बनेंगे।
-साइबर एवं तकनीकी इकाई इंटरनेट और सोशल मीडिया पर नजर रखेगी जबकि डेटा विश्लेषण इकाई सूचनाओं का अध्ययन कर आवश्यक जानकारी संबंधित एजेंसियों का देगी।
पंचकूला व गुरुग्राम में होगा थाना
राज्य में एटीएस के दो थानों के गठन की अधिसूचना भी जारी की गई है। पंचकूला और गुरुग्राम में ये थाने बनेंगे। पंचकूला थाने के अधीन पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, कैथल, हिसार, हांसी, फतेहाबाद, जींद, सिरसा, रोहतक, भिवानी और चरखी दादरी जिला आएगा। गुरुग्राम थाना सोनीपत, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, नूंह, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ को कवर करेगा।