फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Assembly session...Ration card row...Congressmen say it's a scandal, CM says attendance is questioned in every session

Chandigarh-Haryana News: राशन कार्ड पर घमासान...कांग्रेसी बोले-स्कैंडल है, सीएम ने कहा-हाजिरी के लिए हर सत्र में सवाल आता है

विज्ञापन
कांग्रेस विधायकों का आरोप-पहले कार्ड बनाकर राशन बांटा, फिर काट दिए गए, यह प्रलोभन था, सीएम का जवाब-यह हताशा है
विज्ञापन



मुख्यमंत्री की भाषा पर कांग्रेसियों ने जताई आपत्ति, कल्याण बोले-जिस भाषा में सवाल पूछा, उसी भाषा में जवाब आएगा


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान बीपीएल कार्ड को बनाने व कटने के मुद्दे पर शुक्रवार को सियासी घमासान हो गया। कांग्रेस विधायक बीबी बतरा ने 2023 से 2025 तक बीपीएल कार्ड का ब्योरा पूछा। इस पर खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेश नागर की ओर से आंकड़े पेश किए जाने के बाद कांग्रेस विधायक ने कहा-यह बहुत बड़ा स्कैंडल है। हरियाणा में चुनाव से पहले 51 लाख से ज्यादा राशन कार्डधारक थे। चुनाव खत्म होते ही इनकी संख्या घटकर 40 लाख रह गई। यह सब चुनाव के लिए प्रलोभन दिया गया था। पहले उन्हें मुफ्त राशन दिया गया और चुनाव खत्म होते ही उनका राशन कार्ड काट दिया गया। जिस तरह बिहार चुनाव में महिलाओं के खाते में 10-10 हजार रुपये डाले गए थे, ठीक उसी तरह से हरियाणा में भी वोट चारी की गई है।

इसके बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी खड़े हुए और कहा-हर सत्र में इस तरह का प्रश्न लेकर आते हैं, क्योंकि हाजिरी लगानी होती है। विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। सीएम के इतना कहते ही कांग्रेसी विधायक खड़े हुए और सदन में शोरगुल शुरू हो गया। विपक्ष ने सीएम के बयान पर आपत्ति जताई। इस पर हरविन्द्र कल्याण ने कहा-जिस भाषा में सवाल पूछा गया है, उसी भाषा में जवाब भी आएगा। सीएम ने कहा-विपक्ष के नेता वोट चोरी की बात करते हैं जबकि जनता ने कांग्रेस के क्रिया कलापों और उनकी नीतियों को नकार दिया है। इसलिए विपक्ष हताश है और वे कुछ भी बयान देते हैं। सैनी ने कहा-पिछले सत्र में उन्होंने इसी सदन में विस्तृत जवाब दिया था। सरकार ने प्रक्रिया बनाई और लोगों को कहा कि वे स्वयं बताएं कि वे गरीबी रेखा से नीचे हैं और अपना फॉर्म स्वयं भरें। उस समय इसी सदन में कहा था कि चुनावों के बाद वेरिफिकेशन किया जाएगा और जो गलत होगा उसका नाम कट जाएगा तो ये स्कैंडल की बात कहां से आ गई। सीएम ने कहा-विधायक बतरा ने 8 लाख का आंकड़ा बताया है जबकि 2022 में राशन कार्ड की संख्या 30 लाख से ज्यादा थी। उन्होंने तंज कसते हुए कहा-इनके समय में ऐसे हालात थे कि गरीब व्यक्ति को सामान भी नहीं मिलता था। हैरानी की बात है कि ये वोट चोरी की बात करते हैं। वोट देना लोगों का अधिकार है और जनता ने कांग्रेस की नीतियों को पूरी तरह से नकार दिया है।
विज्ञापन


किस साल कितने राशन कार्ड

साल राशन कार्ड
अक्तूबर 2023 3932544
अक्तूबर 2024 5172270
अक्ततूबर 2025 4069104
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed