फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Agenda worth Rs 804 crore passed in High Power Purchase Committee meeting

हरियाणा में विकास की धार: हाई पावर परचेज कमेटी की बैठक में 804 करोड़ के एजेंडे पास, सरकार के बच गए 30 करोड़

Wed, 22 Jan 2025 07:41 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 22 Jan 2025 07:41 PM IST
सार

हरियाणा सरकार की तरफ से प्रदेश के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। यह बात मुख्यमंत्री नायब सैनी ने हाई पावर परचेज कमेटी की बैठक में 804 करोड़ रुपये के एजेंडे पास करने के बाद कही। 

विज्ञापन
Agenda worth Rs 804 crore passed in High Power Purchase Committee meeting
सीएम नायब सैनी - फोटो : ANI

विस्तार

हरियाणा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अगुवाई में बुधवार को हाई पावर परचेज कमेटी की बैठक हुई। बैठक के बाद मुख्यमंत्री सैनी ने पास किए गए एजेंडों के बारी में जानकारी दी। सीएम सैनी ने कहा कि 
विज्ञापन

आज हाई पावर परचेज कमेटी की बैठक में 26 एजेंडे आए थे। 19 को मंजूरी मिली। 804 करोड़ रुपये के एजेंडों को मंजूरी दी गई है। हमने बिडर्स के साथ मोलभाव किया, जिसमें सरकार के 30 करोड़ रुपये बचे हैं। हरियाणा सरकार लगातार लोगों को सुविधाएं पहुंचाने के लिए काम कर रही है। सीवरेज की सफाई के लिए नई हाईटेक मशीनें लाई जाएगी। ताकी कर्मचारियों को सीवरेज में न उतरना पड़े। 
विज्ञापन

अगली बैठक में एजेंडा लाया जाएगा।  

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के 10 साल पूरे हुए है। प्रधानमंत्री ने ट्विट भी किया है। आज के ही दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के पानीपत की भुमि से इसकी शुरुआत की थी। हमने  पिछले 10 सालों में इस कुरीति को समाप्त करने का काम किया। पहले लिंगानुपात 861 था अब  910 है। आगे भी सरकार इसपर गंभीरता से काम करेगी। यह माहौल तैयार किया जा रहा है ताकि बेटियों की शिक्षा और उनके सपने पूरे हो सके।  
विज्ञापन
विज्ञापन




केजरवाल पर साधा निशाना, दिल्ली में झाड़ू ने गंदगी फैलाई 
दिल्ली चुनाव को लेकर कहा कि केजरीवाल से लोग नाराज हैं। आप ने दिल्ली का हालात खराब कर दी है। वह कहता था कि दिल्ली को पैरिस बना देगा। वो दिल्ली को पैरिस तो नहीं बना पाया लेकिन अपने घर को पैरिस जरुर बना दिया। झाड़ू सफाई का काम करता है। दिल्ली में झाड़ू ने गंदगी फैलाई है। झाड़ू ऊपर उठ जाए तो भूत उतार देता है। केजरीवाल का बाल-बाल भ्रष्टाचार में फंसा हुआ है। उसने लोगों के सपने की बातें की थी लेकिन उसने लोगों के सपनों को तोड़ दिया और अपने सपनों को पूरा किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed