फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Abhay Chautala alleges that Congress leader Bhupendra Hooda helped in forming BJP govt in Haryana

'हुड्डा के एहसानों को उतार रही भाजपा': अभय चौटला बोले- बीजेपी सरकार बनाने में पूर्व मुख्यमंत्री ने की मदद

Tue, 16 Sep 2025 03:01 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 16 Sep 2025 03:01 PM IST
सार

इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। चौटाला ने कहा कि हरियाणा में भाजपा सरकार बनाने में हुड्डा ने मदद की है। 

विज्ञापन
Abhay Chautala alleges that Congress leader Bhupendra Hooda helped in forming BJP govt in Haryana
इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने आरोप लगाया है कि हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा की सरकार बनवाने में मदद की थी। अभय सिंह चौटाला ने आरोप लगाए कि हुड्डा ने उन्हीं लोगों को टिकट दिए जो जीतने की बजाय हार रहे हों। अभय सिंह चौटाला ने कई उदाहरण दिए यह भी कहा उचाना से विजेंद्र सिंह को हरवाने में भी हुड्डा ने एड़ी चोटी का जोर लगा दिया था। इसका कारण यही था कि विजेंद्र सिंह अगर जीत जाते तो की कांग्रेस हाई कमान उन्हें मौका ना दे दे, यही हुड्डा को डर था।

विज्ञापन


चंडीगढ़ में पत्रकारों से वार्ता करते हुए इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने 25 सितंबर को रोहतक में ताऊ देवीलाल के जन्म दिवस कार्यक्रम को लेकर भी जानकारी दी। अभय सिंह चौटाला ने आरोप लगाया कि जब राहुल गांधी के सदस्यता चली गई थी तो भाजपा ने उनकी तुरंत कोठी खाली कर दी थी लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा नेता प्रतिपक्ष पद से 1 साल पहले से हट चुके हैं, लेकिन उनकी कोठी आज तक खाली नहीं कराई गई। इससे साबित होता है कि हुड्डा ने भाजपा की मदद की थी और भाजपा उन्हीं एहसानों को और उतार रही है। 
विज्ञापन




जीएसटी  लेकर पूछे गए सवाल पर जवाब दिया कि जीएसटी के अगर स्लैब रेट कम किए गए हैं तो पहले जो लूटपाट की गई थी जीएसटी के नाम पर वह भी तो पैसा लोगों का वापस होना चाहिए। भाजपा के सेवा पखवाड़े को लेकर भी कहा कि भाजपा इससे ज्यादा क्या सेवा करेगी पूरे प्रदेश को पानी में डुबो दिया, मदद के नाम पर अभी तक कुछ नहीं मिला केवल हवाई सर्वेक्षण हुए। इससे ज्यादा किसानों की कोई मदद नहीं की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed