फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   857 yoga assistants appointed in Haryana schools

हरियाणा के स्कूलों में होगा योग: 857 योग सहायकों की नियुक्ति, अंतरराष्ट्रीय ध्यान केंद्र खोलने की तैयारी

Thu, 17 Apr 2025 08:24 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 17 Apr 2025 08:24 PM IST
विज्ञापन
857 yoga assistants appointed in Haryana schools
योग (गोमुखासन) - फोटो : Adobe Stock

हरियाणा सरकार ने राज्य के सरकारी स्कूलों में योग सिखाने का निर्णय लिया है। इसके लिए अब राज्य के पीएम मॉडल संस्कृति और क्लस्टर स्कूलों में 857 योग सहायकों की नियुक्ति की जाएगी। इसके अलावा योग व्यायामशालाओं के जीर्णोद्धार करने के कार्य के लिए 8 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। राज्य सरकार का राजकीय योग शिक्षा और स्वास्थ्य महाविद्यालय खोलने का भी प्रस्ताव है। इसके लिए नारायणगढ़ या आसपास के क्षेत्र में जमीन चिन्हित की जाएगी। हरियाणा आयोग के चेयरमैन व अन्य सदस्यों ने इस संबंध में वीरवार को बैठक से पहले हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से भी मुलाकात की। ये निर्णय वीरवार को आयुष विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल की अध्यक्षता में हुई हरियाणा योग आयोग की समीक्षा बैठक में लिए गए।

विज्ञापन


बैठक के दौरान अतिरिक्त मुख्य सचिव ने बताया कि राज्य में एक अंतरराष्ट्रीय ध्यान केंद्र स्थापित किया जाएगा। उन्होंने कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड और श्री कृष्णा आयुष विश्वविद्यालय के अधिकारियों को भूमि की पहचान करने और प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने पंचायत विभाग को राज्य में निर्मित योग व्यायामशालाओं का जीर्णोद्धार करने और एक सप्ताह के भीतर इस संबंध में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए। प्रदेश में आयुष चिकित्सकों की योग दक्षता बढ़ाने के लिए सरकार उन्हें हरिद्वार स्थित पतंजलि योग केंद्र और पट्टी कल्याणा व पानीपत स्थित योग प्रशिक्षण केंद्र जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में विशेष प्रशिक्षण के लिए भेजेगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से 75 दिन पहले प्रदेश के सभी जिलों में 4 दिवसीय योग शिविर (कार्यशालाएं) शुरू हो चुके हैं। बैठक में वित्त वर्ष 2025-26 में एक हजार नए योग व्यायामशालाओं के निर्माण की योजनाओं पर चर्चा की गई, जिसमें प्रारंभिक सुविधाएं स्कूलों से संचालित की जाएंगी। सभी जिला स्तरों पर शहरी स्थानीय निकायों की भूमि पर आयुष योग केंद्रों के निर्माण के संबंध में अतिरिक्त मुख्य सचिव ने कहा कि यह कार्य अंबाला और सोनीपत में पहले ही किया जा चुका है। एचएसवीपी के अधीन पार्कों का उपयोग ऐसे केंद्रों की स्थापना के लिए किया जा सकता है। योग और प्राकृतिक चिकित्सा महाविद्यालय खोलने के प्रस्ताव के संबंध में अतिरिक्त मुख्य सचिव ने अधिकारियों से चंडीगढ़ के सेक्टर 23 में राजकीय योग शिक्षा और स्वास्थ्य महाविद्यालय के मॉडल का अध्ययन करने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य स्तरीय सूर्य नमस्कार अभियान
बैठक में हरियाणा योग आयोग के चेयरमैन डॉ. जयदीप आर्य ने अतिरिक्त मुख्य सचिव को अवगत करवाया कि 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से 25 दिन पहले आयोग की तरफ से 27 मई 2025 को राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें 2000 आयुष योग सहायक, आयुष विभाग के अधिकारी और योग संस्थाओं के प्रतिनिधि सूर्य नमस्कार अभियान में भाग लेंगे। सूर्य नमस्कार अभियान-2025 के तहत बेहतरीन कार्य करने वाले विभागों, संस्थाओं व खिलाड़ियों को 21 जून 2025 को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर संबंधित जिला अथवा राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा।

मॉडल पाठ्यक्रम बनाने का आग्रह
अतिरिक्त मुख्य सचिव शिक्षा प्रणाली में योग को एकीकृत करने के महत्व पर कहा कि शारीरिक शिक्षा शिक्षकों की क्षमता निर्माण बढ़ाया जाए। उन्होंने योग के लिए एक मॉडल पाठ्यक्रम बनाने का आग्रह किया, जिसे पाठ्यक्रम में शामिल करने के लिए सभी विश्वविद्यालयों के साथ साझा किया जाएगा। बैठक में हरियाणा खेल विभाग की खेल नीति-2015 में योग जैसे गैर ओलंपिक खेलों को शामिल करने और योगासन खेल के खिलाड़ियों को अन्य प्रतिष्ठित खेलों की तरह ग्रेडेशन, नकद पुरस्कार, छात्रवृत्ति आदि लाभ प्रदान करने पर भी चर्चा की गई। इस अवसर पर आयुष महानिदेशक संजीव वर्मा, हरियाणा योग आयोग के उपाध्यक्ष डॉ. रोशन लाल, रजिस्ट्रार डॉ. राजकुमार तथा विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed