फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   72 students from government schools passed JEE, 24 girls also.

Chandigarh-Haryana News: सरकारी स्कूलों से जेईई में 72 विद्यार्थी सफल, 24 छात्राएं भी

विज्ञापन
इस बार कुल 193 ने परीक्षा दी, पिछली बार 62 में से 18 छात्राएं थीं
विज्ञापन



इनमें अलग-अलग श्रेणी में एक हजार के अंदर-अंदर आठ विद्यार्थियों की रैंक आई
चंडीगढ़। साल 2025 में प्रदेश के सरकारी स्कूलों से 72 विद्यार्थियों ने जेईई एडवांस्ड क्वालिफाई किया है। जोकि पिछले साल से संख्या में 10 विद्यार्थी अधिक हैं। इनमें 24 छात्राएं शामिल हैं। इस बार कुल 193 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। इनमें 37 फीसदी विद्यार्थियों को सफलता मिली है। इसमें जरनल श्रेणी में 37, ओबीसी श्रेणी में 20 और एससी श्रेणी में 30 फीसदी विद्यार्थी सफल हुए हैं। हरियाणा शिक्षा विभाग की ओर से प्रदेशभर में सुपर-100 के तहत कोचिंग की सुविधा मिलती है। साल 2024 में जेईई में सफल 62 विद्यार्थियों में 18 छात्राएं थीं।



इनमें अलग-अलग श्रेणी में एक हजार के अंदर-अंदर आठ विद्यार्थियों की रैंक आई हैं। अनुसूचित जाति (विकलांग) श्रेणी में करनाल के प्रिंस कुमार की ऑल इंडिया 27वीं रैंक, बल्लभगढ़ के पुष्पेंद्र की 322, महम के शुभम की 452, पिंजौर के विपुल प्रकाश राम की 720 और टोहाना के विंकल की 872 रैंक आई हैं। इसी तरह ओबीसी श्रेणी में उचाना के रविंदर की 212 रैंक और भिवानी के आदित्य की 696 रैंक आई हैं, जबकि, एससी श्रेणी में गुरुग्राम के सनम की 173 रैंक है।
विज्ञापन




टॉप 5 जिले - विद्यार्थी

फरीदाबाद - 8

गुरुग्राम - 7

हिसार - 7

भिवानी - 6

जींद - 6
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed