{"_id":"68b34e9ddfcaf73f8b0c1fd7","slug":"52-persent-admissions-in-ug-and-only-37-persent-admissions-in-pg-faculty-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1089-805391-2025-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: प्रदेश के कॉलेजों में यूजी में 52 तो पीजी संकाय में केवल 37 फीसदी दाखिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: प्रदेश के कॉलेजों में यूजी में 52 तो पीजी संकाय में केवल 37 फीसदी दाखिले
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। प्रदेश के कॉलेजों में ग्रेजुएशन (यूजी) और पोस्ट ग्रेजुएशन (पीजी) संकाय में दाखिले काफी कम हुए हैं। यूजी संकाय में कुल सीटों पर 52 फीसदी और पीजी संकाय में कुल सीटों पर 37.88 फीसदी दाखिले हुए हैं। शिक्षा मंत्री ने शिक्षा विभाग, कॉलेजों और स्कूलों के प्रधानाचार्यों को दाखिले बढ़ाने के लिए विद्यार्थियों को जागरूक करने के निर्देश दिए हैं।
प्रदेश के 344 कॉलेजों में यूजी के लिए 2,30,4650 सीटें उपलब्ध हैं। इनमें से कुल 1,19,973 सीटों पर दाखिले हुए हैं। उच्चतर शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक के मुताबिक यूजी के दाखिले के लिए दूसरी बार पोर्टल खोला गया है। इससे दाखिलों में वृद्धि होना तय है।
इसी प्रकार प्रदेश के 212 कॉलेजों में पीजी के लिए दो बार पोर्टल खोला जा चुका है। अभी दाखिला प्रक्रिया जारी है। पीजी संकाय के लिए उपलब्ध कुल 46,735 सीटों में से 17,650 सीटों पर दाखिले हुए हैं।