फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bribe of five Congress legislators from the CD controversy

पांच कांग्रेसी विधायकों की रिश्वत की सीडी से बवाल

Sun, 08 Sep 2013 11:41 PM IST
चंडीगढ़/ब्यूरो
चंडीगढ़/ब्यूरो Updated Sun, 08 Sep 2013 11:41 PM IST
विज्ञापन
Bribe of five Congress legislators from the CD controversy
कांग्रेस के पांच विधायकों पर रिश्वत मांगने के आरोप लगने के बाद अब इनेलो ने सरकार को घेरने की पूरी तैयारी कर ली है।
विज्ञापन


शुक्रवार को विधानसभा में हंगामा करने के बाद शनिवार को भिवानी में सीपीएस रामकिशन फौजी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया था। अब इनेलो ने 9 से 11 सितंबर तक जिलावार प्रदर्शन करने का ऐलान कर दिया है। हजकां और भाजपा ने भी सरकार के खिलाफ मोर्चा वहीं, बागी तेवर अपनाए हुए कांग्रेसी सांसद राव इंद्रजीत सिंह ने भी सीएलयू की जांच की मांग की है।

किसी भी लैब में करवा लें सीडी की जांच : अरोड़ा
कुरुक्षेत्र। इनेलो प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने कहा कि सीडी कांड में फंसे कांग्रेसियों की जांच और इनेलो विधायकों को अलोकतांत्रिक ढंग से विधानसभा के मानसून सत्र से निष्कासित करने के विरोध में 9 से 11 सितंबर तक जिलास्तर पर प्रदर्शन किए जाएंगे। वे जिला इनेलो कार्यालय में पत्रकार सम्मेलन में बोल रहे थे। इस अवसर पर इनेलो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मायाराज चंद्रभानपुरा, इनेलो जिला शहरी प्रधान नरेश मित्तल, हलका प्रधान ओमप्रकाश हथीरा, शहरी प्रधान रामस्वरूप चोपड़ा, विवेक मेहता विक्की, दीपक सिंगला और मन्नू जैन भी उपस्थित थे। अशोक अरोड़ा ने मांग की कि सीडी कांड में रिश्वत मांगने वाले कांग्रेसियों के विरुद्ध हाईकोर्ट के सिटिंग जज से जांच करवाई जाए या फिर विधानसभा की कमेटी बनाकर इस मामले की जांच करवाई जाए। विधानसभा की कमेटी में दो सदस्य सत्ता पक्ष और दो विपक्ष से लिए जाएं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कहते है कि यह सीडी फर्जी है। सीडी की फोरेंसिक लैब में जांच करवाई जाए। यदि यह सीडी फर्जी है तो सीडी बनाने वाले और उसे जारी करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए और यदि सीडी सही है तो सीडी में काम करवाने के बदले पैसे मांगने वालों पर केस दर्ज हो। अरोड़ा ने कहा कि यह मामला सीधे रूप से मुख्यमंत्री से जुड़ा हुआ है। इसलिए मुख्यमंत्री को नैतिकता के आधार पर अपने पद से त्यागपत्र देना चाहिए।
विज्ञापन


आज इनेलो विधायक सामांतर सत्र चलाएंगे
इनेलो प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने कहा कि 9 सितंबर को हरियाणा विधानसभा के बाहर इनेलो विधायक सामांतर विधानसभा सत्र चलाएंगे और जनहित के मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



यहां-यहां होंगे प्रदर्शन
अशोक अरोड़ा ने बताया कि 9 सितंबर को जींद, हिसार, पलवल, फतेहाबाद, रेवाड़ी, झज्जर और पंचकूला में प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं, 10 सितंबर को सिरसा, कुुरुक्षेत्र, सोनीपत, रोहतक, फरीदाबाद, महेंद्रगढ़ और मेवात में इनेलो कार्यकर्ता प्रदर्शन करेंगे। 11 सितंबर को कैथल, करनाल, पानीपत, गुड़गांव, अंबाला और यमुनानगर में प्रदर्शन करके मुख्यमंत्री का पुतला जलाया जाएगा।


सीडी कांड में छोटे प्यादे, असली भ्रष्टाचारियों को करेंगे बेनकाब : कुलदीप
झज्जर। जिस तरह से केंद्र सरकार और हरियाणा की प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है उसे देखते हुए राष्ट्रपति द्वारा तुरंत दोनों सरकारों को बर्खास्त कर देना चाहिए। यह मांग हरियाणा जनहित कांग्रेस के सुप्रीमो कुलदीप बिश्नोई ने रविवार को झज्जर जिले में स्थित बेरी कस्बे में कही। वे हजकां-भाजपा द्वारा आयोजित महिला सम्मेलन में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रामबिलास शर्मा, हजकां महिला विंग प्रदेशाध्यक्ष कुसुम शर्मा और हजकां महिला जिलाध्यक्ष उर्मिला शर्मा ने भी जनसभा में कांग्रेस को घेरा। कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि कांग्रेसी विधायकों की जो सीडी जारी हुई है और रिश्वत मांगने के जो प्रमाण मिले हैं, उससे सरकार की पोल खुल गई है। ये तो भ्रष्टाचार के छोटे प्यादे हैं, असली भ्रष्टाचारियों को तो वे सामने लाकर आएंगे।

सीडी कांड तो छोटा, सरकार पूरी तरह भ्रष्टाचार में डूबी : रामबिलास
झज्जर। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रामबिलास शर्मा ने कहा कि हरियाणा सरकार का सीडी कांड तो एक छोटा सा पहलू है। मौजूदा प्रदेश की पूरी सरकार ही भ्रष्टाचार में लिप्त है। उन्होंने कहा कि 15 सितंबर को रेवाड़ी में नरेंद्र मोदी की रैली प्रदेश ही नहीं पूरे देश में सत्ता परिवर्तन का आगाज करेगी। उन्होंने कहा कि इस रैली में पूर्व थल सेना अध्यक्ष वीके सिंह बतौर विशिष्ट अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगे।


27 हजार से ज्यादा सीएलयू, एक के दो करोड़ : जैन
सोनीपत। भाजपा विधायक कविता जैन ने कहा कि सरकार ने पिछले नौ वर्ष में बिल्डरों को 27 हजार से ज्यादा सीएलयू जारी किए हैं। 10 हजार एकड़ से ज्यादा भूमि अधिग्रहित की है। एक-एक केस में 2 से 5 करोड़ रुपये रिश्वत ली जाती हो तो यह घोटाला कोलगेट घोटाले से भी बड़ा घोटाला हो सकता है।
 
पिछले सभी सीएलयू की जांच हो : राव इंद्रजीत सिंह
रेवाड़ी। गुड़गांव से कांग्रेसी सांसद राव इंद्रजीत सिंह ने भी सीडी कांड पर चुटकी ली। उन्होंने कहा कि वे तो पहले से ही चेंज ऑफ लैंड यूज की जांच करवाने की मांग कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 8-9 साल में जितने भी सीएलयू हुए हैं, उन्हें जांचा जाए। सरकार को अब नए एक्ट के तहत जमीनों का अधिग्रहण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सीडी की विश्वसनीयता की जांच होने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

ये कांग्रेसी फंसे हैं विवाद में
शुक्रवार को इनेलो ने सीपीएस और बवानीखेड़ा से विधायक रामकिशन फौजी की सीडी जारी की। आरोप है कि इस सीडी में वे सीएलयू के लिए पांच करोड़ रुपये मांग रहे हैं। इसके बाद शनिवार को इनेलो ने हांसी के विधायक विनोद भ्याणा, बरवाला विधायक रामनिवास घोड़ेला, उकलाना विधायक व सैलजा समर्थक नरेश सेलवाल और रतिया विधायक जरनैल सिंह की सीडी जारी की। इनके अलावा नलवा विधायक संपत सिंह के बेटे गौरव सिंह, संजय छोक्कर और जलेब खान के बेटे साजिद खाद के नाम की भी सीडी इनेलो ने सार्वजनिक की। इनेलो ने सभी पर रिश्वत मांगने के आरोप लगाए हैं।



हरियाणा विस के बाहर चलेगा समानांतर सदन
चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र सोमवार को भी हंगामेदार रहने की संभावना है। यदि इनेलो विधायकों को सदन में बुलाया गया तो सदन में फिर से सीडी प्रकरण गूंजेगा और यदि उन्हें नहीं बुलाया गया तो सदन के बाहर समानांतर सदन चलेगा। हालांकि प्रमुख विपक्षी दल इनेलो के सभी विधायकों को सदन की पूरी कार्यवाही तक निलंबित किया गया है, लेकिन ये विधायक सदन के बाहर मौजूद रहेंगे। सदन के नेता मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का विपक्ष को लेकर रवैया नरम है, लिहाजा वे विधानसभा अध्यक्ष से विपक्ष को बुलाने की सिफारिश कर सकते हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed