{"_id":"618f61357892f35fd57c032c","slug":"body-of-female-boxer-found-in-suspicious-condition-inside-bathroom-in-sonipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनीपत: बाथरूम के अंदर संदिग्ध अवस्था में मिला महिला मुक्केबाज का शव, यूपी की लड़की खरखौदा में ले रही थी ट्रेनिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत: बाथरूम के अंदर संदिग्ध अवस्था में मिला महिला मुक्केबाज का शव, यूपी की लड़की खरखौदा में ले रही थी ट्रेनिंग
Sat, 13 Nov 2021 12:25 PM IST
प्रमोद कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, खरखौदा (सोनीपत)
संवाद न्यूज एजेंसी, खरखौदा (सोनीपत)
Published by: प्रमोद कुमार
Updated Sat, 13 Nov 2021 12:25 PM IST
सार
सोनीपत के खरखौदा में महिला बॉक्सर का शव बाथरूम में मिला है। यूपी के बागपत के मवीकलां की मुक्केबाज खरखौदा में किराए पर रहकर अभ्यास करती थी। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। बॉक्सर अन्य सहेलियों के साथ किराए पर रह रही थी। पोस्टमार्टम के बाद ही कारणों का खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन
भावना का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोनीपत के खरखौदा में किराए के मकान में रह रही महिला मुक्केबाज का शव संदिग्ध अवस्था में बाथरूम के अंदर मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का पता लग सकेगा। यूपी के जिला बागपत के गांव मवीकलां की रहने वाली भावना (21) खरखौदा स्थित बॉक्सिंग अकादमी में प्रशिक्षण ले रही थी। वह फिलहाल खरखौदा के वार्ड-7 निवासी कर्मबीर के मकान में साथी खिलाड़ियों के साथ किराए पर रह रही थी। शुक्रवार को भावना नहाने के लिए बाथरूम में गई थी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें-जींद: जेई का आपत्तिजनक वीडियो बना ठग लिए 23 लाख, चालक की पत्नी ने रची रिलेशन बनाकर साजिश
विज्ञापन
जब वह काफी देर तक बाहर नहीं आई तो उसकी साथी खिलाड़ियों ने उसे आवाज लगाई। उसके बाद भी जब भावना ने कोई जवाब नहीं दिया तो मकान मालिक को घटना की जानकारी दी गई। जिसके बाद बाथरूम का दरवाजा तोड़कर भावना को बाहर निकाला गया और अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद भावना के शव को सामान्य अस्पताल, सोनीपत में पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें-चंडीगढ़: पंजाब, हरियाणा के माननीयों पर लंबित आपराधिक मामलों के निपटारे के प्रयास से हाईकोर्ट नाराज
पुलिस के अनुसार शनिवार सुबह खिलाड़ी के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। जिसमें चिकित्सक शुरुआती जांच में मस्तिष्क की नस फटने से मौत होने की बात कह रहे हैं। उसके बावजूद सही कारणों का पता लगाने के लिए विसरा जांच को भेजा जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व विसरे की रिपोर्ट के आधार पर कारणों का पता लग सकेगा।