फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Blanket of clouds in Haryana, Light rain likely in many districts, Sun continues to play hide and seek

हरियाणा में बादलों की चादर: कई जिलों में हल्की बारिश के आसार, सूर्य की लुकाछिपी जारी; जानें मौसम का अपडेट हाल

Tue, 18 Feb 2025 10:45 AM IST
नवीन दलाल अमर उजाला नेटवर्क, हरियाणा
अमर उजाला नेटवर्क, हरियाणा Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 18 Feb 2025 10:45 AM IST
सार

हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है। कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है।

विज्ञापन
Blanket of clouds in Haryana, Light rain likely in many districts, Sun continues to play hide and seek
मौसम (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के कई जिलों में मंगलवार सुबह से ही बादलों का डेरा बना हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है। कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की बूँदाबाँदी भी देखी गई। अधिकतर जिलों में बादलों और सूर्य के बीच लुकाछिपी जारी है। न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है।

विज्ञापन


आइए जानते हैं प्रमुख जिलों का मौसम हाल

  • पानीपत में तड़के से ही हल्के बादल छाए रहे। दोपहर तक बादल छाए रहने की संभावना है। हवा की गति 14 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 26°C और न्यूनतम तापमान 10°C रहा, जो कि कल की तुलना में थोड़ा कम है।
  • विज्ञापन
  • रोहतक में मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है। मंगलवार की सुबह से ही बादल छाए रहे। अधिकतम तापमान 24.8°C और न्यूनतम तापमान 9.2°C दर्ज किया गया।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • बहादुरगढ़ में सुबह से ही घने बादल छाए रहे और धूप नजर नहीं आई। अधिकतम तापमान 27°C और न्यूनतम तापमान 11°C दर्ज किया गया।
  • यमुनानगर में सुबह से बादलों की मौजूदगी रही। अधिकतम तापमान 26°C और न्यूनतम तापमान 9°C दर्ज किया गया।
  • जींद में भी सुबह से बादलों की चादर छाई रही और सूर्य-छांव की लुकाछिपी जारी रही। अधिकतम तापमान 26°C और न्यूनतम तापमान 10°C दर्ज किया गया।
  • सोनीपत में बादलों और सूर्य के बीच लुकाछिपी जारी रही। न्यूनतम तापमान 10.3°C दर्ज किया गया, जो एक दिन पहले के 8.4°C की तुलना में अधिक रहा।
  • झज्जर में सुबह से घने बादल छाए रहे और हवाएं तेज चलीं। सुबह कुछ सेकंड के लिए हल्की बारिश की बूंदें भी गिरीं। अधिकतम तापमान 27°C और न्यूनतम तापमान 11°C दर्ज किया गया।
  • नारनौल में भी सुबह से बादल छाए रहे। हालांकि, अभी बारिश की संभावना नहीं जताई गई है। न्यूनतम तापमान 10°C दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, आज पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा, जिससे मौसम में और बदलाव हो सकता है।

हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है। कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है। किसानों को सलाह दी गई है कि वे मौसम के अपडेट पर नजर बनाए रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed