फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   BJP and INLD meeting will be held on Sunday for Ellenabad by-election candidates

ऐलनाबाद उपचुनाव: भाजपा चंडीगढ़ और इनेलो सिरसा में करेगी उम्मीदवारों के नाम पर मंथन

Sun, 03 Oct 2021 12:56 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Trainee Trainee Updated Sun, 03 Oct 2021 12:56 AM IST
सार

इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश चौटाला पदाधिकारियों से चुनाव को लेकर विचार-विमर्श करेंगे। भाजपा सिरसा जिला के कोर ग्रुप से चुनाव को लेकर फीडबैक लिया जा चुका है। रविवार को चुनाव समिति की बैठक में संभावित उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा की जाएगी। राज्य चुनाव समिति सशक्त दावेदारों का पैनल बनाकर केंद्रीय नेतृत्व को भेजेगी।

विज्ञापन
BJP and INLD meeting will be held on Sunday for Ellenabad by-election candidates
मनोहर लाल और अभय चैटाला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऐलनाबाद उपचुनाव को लेकर भाजपा और इनेलो रविवार को उम्मीदवारों के नाम पर मंथन करेंगे। चंडीगढ़ में भाजपा चुनाव समिति की बैठक हरियाणा निवास में होगी जबकि इनेलो ने सिरसा में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक बुलाई है।

विज्ञापन


इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश चौटाला पदाधिकारियों से चुनाव को लेकर विचार-विमर्श करेंगे। भाजपा सिरसा जिला के कोर ग्रुप से चुनाव को लेकर फीडबैक लिया जा चुका है। रविवार को चुनाव समिति की बैठक में संभावित उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा की जाएगी। राज्य चुनाव समिति सशक्त दावेदारों का पैनल बनाकर केंद्रीय नेतृत्व को भेजेगी। इसके बाद भाजपा संसदीय बोर्ड उम्मीदवार केनाम का एलान करेगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - धान खरीद: केंद्र को मनाकर मनोहर ने विरोधियों से छीना मुद्दा, विपक्ष ने शुरू कर दी थी सियासत
विज्ञापन
विज्ञापन


इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी ने बताया कि सुबह दस बजे डबवाली रोड स्थित इनेलो के कार्यालय पर कार्यकारिणी की बैठक होगी। इसमें पार्टी के सभी जिला प्रधान, हलका प्रधान, इनेलो के सभी प्रकोष्ठों के जिला संयोजक, राष्ट्रीय एवं राज्य कार्यकारिणी के तमाम पदाधिकारी व सदस्यों के अलावा सभी पूर्व विधायक भाग लेंगे।

इनेलो प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक को ओमप्रकाश चौटाला व प्रधान महासचिव अभय चौटाला संबोधित करेंगे। जींद में पूर्व उपप्रधानमंत्री देवी लाल की 108वीं जयंती पर हुई सम्मान दिवस रैली में प्रदेशवासियों की भीड़ जुटाने के लिए सभी का आभार जताया जाएगा। इसके बाद उपचुनाव को लेकर विचार-विमर्श कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed