{"_id":"6a224e7ddc2d31b484039aa0","slug":"massive-fire-breaks-out-at-iron-sheet-manufacturing-factory-in-bhiwadi-workers-escape-details-in-hindi-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwadi Fire: सुलग उठा भिवाड़ी इंडस्ट्रियल एरिया, दो फैक्ट्रियां में लगी भीषण आग, पांच मजदूर झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwadi Fire: सुलग उठा भिवाड़ी इंडस्ट्रियल एरिया, दो फैक्ट्रियां में लगी भीषण आग, पांच मजदूर झुलसे
Fri, 05 Jun 2026 09:50 AM IST
Ashutosh Pratap Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिवाड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिवाड़ी
Published by: Ashutosh Pratap Singh
Updated Fri, 05 Jun 2026 09:50 AM IST
सार
खैरथल-तिजारा के भिवाड़ी स्थित यूआईटी औद्योगिक क्षेत्र में एक लोहे की शीट बनाने वाली फैक्ट्री में गुरुवार दोपहर भीषण आग लग गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग की शुरुआत पड़ोसी कंपनी की छत पर रखे ऑयल टैंकर से हुई और देखते ही देखते अल्शोक एलएलपी फैक्ट्री तक फैल गई।
विज्ञापन
भिवाड़ी की फैक्ट्री में आग का तांडव
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
खैरथल-तिजारा जिले के भिवाड़ी स्थित यूआईटी औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक लोहे की चद्दर (शीट) बनाने वाली फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि फैक्ट्री में काम कर रहे कर्मचारियों को जान बचाने के लिए पीछे के दरवाजे से बाहर निकलना पड़ा, जबकि कुछ कर्मचारियों ने फैक्ट्री की दीवार फांदकर खुद को सुरक्षित किया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया।
विज्ञापन
दोपहर में अचानक भड़की आग
जानकारी के अनुसार यूआईटी औद्योगिक क्षेत्र स्थित अल्शोक एलएलपी नामक कंपनी में गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे अचानक आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग की शुरुआत पड़ोसी कंपनी की छत पर रखे एक ऑयल टैंकर से हुई थी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास के क्षेत्र को अपनी चपेट में लेते हुए अल्शोक एलएलपी परिसर तक पहुंच गई।
विज्ञापन
फैक्ट्री में मची अफरा-तफरी
आग लगते ही फैक्ट्री के अंदर काम कर रहे कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। कंपनी कर्मचारी रवि रोघा के अनुसार उस समय फैक्ट्री में पांच कर्मचारी मौजूद थे। आग की लपटें तेजी से फैलने लगीं, जिसके बाद सभी को तत्काल सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिश की गई। इस दौरान वो आग की लपेट की वजह से झुलस भी गए।
विज्ञापन
पीछे के दरवाजे और दीवार के सहारे बची जान
स्थिति गंभीर होती देख कर्मचारियों को फैक्ट्री के पीछे बने दरवाजे से बाहर निकाला गया। वहीं कुछ कर्मचारियों ने खतरा बढ़ता देख फैक्ट्री की पिछली दीवार फांदकर अपनी जान बचाई। समय रहते सभी कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड और पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए। दमकल कर्मियों ने आग को आसपास की अन्य औद्योगिक इकाइयों तक फैलने से रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया। वहीं भिवाड़ी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूरे क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में ले लिया और लोगों की आवाजाही नियंत्रित की।
मशीनरी और कच्चे माल को नुकसान की आशंका
आग के कारण फैक्ट्री में रखे कच्चे माल, मशीनरी और अन्य सामान को भारी नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं मिली थी। प्रशासन नुकसान का आकलन करने में जुटा हुआ है।
जांच में जुटा प्रशासन
पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में पड़ोसी इकाई में मौजूद ऑयल टैंकर से आग फैलने की बात सामने आई है, लेकिन विस्तृत जांच रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेगा।
औद्योगिक क्षेत्र में बढ़ी चिंता
घटना के बाद पूरे औद्योगिक क्षेत्र में चिंता का माहौल है। आसपास की फैक्ट्रियों के संचालक और कर्मचारी भी सतर्क नजर आए। आग की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंच गए, जिन्हें पुलिस ने नियंत्रित किया। देर शाम तक फायर ब्रिगेड की टीम आग पर पूरी तरह काबू पाने के प्रयास में जुटी रही।