फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, hail, village, loss, grain, farmer

ओलावृष्टि ने कई गांवों में बरपाया कहर

Sat, 12 Mar 2016 12:39 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला
ब्यूरो अमर उजाला Updated Sat, 12 Mar 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, hail, village, loss, grain, farmer
ओलावृष्टि - फोटो : अमर उजाला
जिले में शुक्रवार शाम आंधी व तेज बारिश के बाद ओलावृष्टि हुई। लोहारू, बाढड़ा व बहल इलाके में ओलावृष्टि से फसल को काफी नुकसान पहुंचा। ओलावृष्टि से पकी हुई सरसों व गेहूं की फसलें जमीन पर बिछ गई। बरसात लगभग पूरे जिले में हुई। शुक्रवार सुबह से शाम तक धूप-छांव का खेल चलता रहा। शाम छह बजे एकाएक आसमान में बादल छाए और तेज आंधी शुरू हो गई। इसके बाद तेज बरसात हुई। शहर में 15-20 मिनट की बरसात से कई जगह पानी भर गया। चांग, बवानीखेड़ा, तोशाम आदि इलाकों में जोरदार बरसात की सूचना है। बहल क्षेत्र के सेहर, नांगल व पाजू गांवों में ओलावृष्टि हुई।
विज्ञापन


लोहारू में फसल को पहुंचा नुकसान
लोहारू क्षेत्र में शुकवार देर सांय तेज हवा के साथ हुई ओलावृष्टि ने जमकर कहर बरपाया। आज हुई ओलावृष्टि से क्षेत्र के करीब आधा दर्जन गांवों में गेहूं, सरसों तथा चने की फसल को भारी नुकसान हुआ है। क्षेत्र के गांव बरालू, पहाड़ी, दमकौरा, शेहर, ढिग़ावा,खरखड़ी सहित अनेक गांवों में कुदरत ने ओलावृष्टि के रूप में जमकर कहर बरपाया है। उक्त गांवों के किसान जगदीश , राजेश , महेश ,सतपाल आदि ने बताया कि ओलावृष्टि की वजह से फसल को भारी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन


भूमि पर बिछी फसलें
बाढड़ा क्षेत्र में शाम को आई तेज आंधी बरसात व ओलावृष्टि से दो दर्जन गांवों की गेंहू व सरसों की फसलों को जबरदस्त नुकसान हुआ है। देर सायं तक मौसम की घटा में काले बादल छाए रहने से किसानों के लिए अपनी फसलों को लेकर भय बना हुआ है। बाढड़ा तहसील के गांव रुदड़ौल, गुडाना, झोझू, द्वारका, उमरवास, काकड़ौली इत्यादि दो दर्जन गांवों में शुक्रवार सायं अचानक ही तेज आंधी के साथ बरसात व ओलावृष्टि ने किसानों के सपनों पर पानी फेर दिया। ओलावृष्टि व तेज आंधी ने 20 से 30 प्रतिशत फसलों को नुकसान पहुंचाया है वहीं शेष बची फसलें भूमि पर बिछ गई हैं। किसान उमेदसिंह, अमित बिजारणिया, सूबेसिंह द्वारका, अमृतसिंह पहलवान, धर्मंद्र श्योराण आदि ने बताया कि रबी सीजन की अगेती सरसों पूरी तरह पक चुकी है जो मामूली आंधी व ओलावृष्टि के साथ जमीन पर गिर गई वहीं गेहूं भी भूमि पर बिछ गए हैं। इससे सरसों को सबसे अधिक नुकसान देखने को मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed