फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Arrested security guard Sushil rented house locked for seven days

ADGP Suicide: गिरफ्तार सुरक्षाकर्मी सुशील के किराए के मकान में सात दिन से ताला, जानें क्या बोले पड़ोसी?

Tue, 14 Oct 2025 11:48 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर Published by: शाहिल शर्मा Updated Tue, 14 Oct 2025 11:48 PM IST
सार

रिश्वत कांड में गिरफ्तार एडीजीपी वाई पूरण कुमार के सुरक्षाकर्मी सुशील कुमार के लक्ष्मी नगर में किराये पर लिए घर पर सात दिन से ताला लगा है। यहां आठ अक्तूबर से पड़ोसियों ने सुशील की पत्नी व बच्चे को नहीं देखा।

विज्ञापन
Arrested security guard Sushil rented house locked for seven days
आरोपी सुशील द्वारा किराए पर लिया गया मकान - फोटो : संवाद

विस्तार

रिश्वत कांड में गिरफ्तार एडीजीपी वाई पूरण कुमार के सुरक्षाकर्मी सुशील कुमार के लक्ष्मी नगर में किराये पर लिए घर पर सात दिन से ताला लगा है। यहां आठ अक्तूबर से पड़ोसियों ने सुशील की पत्नी व बच्चे को नहीं देखा। ऐसा माना जा रहा है कि सुशील के पत्नी व बच्चे कहीं और चले गए हैं। इस बारे में पड़ोसियों को कुछ खबर नहीं है।

विज्ञापन


कॉलोनी में सुशील ने आटा चक्की वाली गली में एक मकान क प्रथम तल किराये पर ले रखा है। यहां सुशील के साथ पत्नी व तीन बच्चों (एक बेटा व दो बेटी) रहते थे, जो आठ अक्तूबर से घर पर नहीं दिख रहे। पड़ोसियों ने बताया कि सात अक्तूबर की रात में एक कार आई थी, जिसमें सुशील के पत्नी व बच्चे जाते देखे थे। इसके बाद वह अभी तक घर पर नहीं दिखे।
विज्ञापन


पड़ोसियों का कहना है कि इस मकान में सुशील का परिवार करीब एक साल पहले शिफ्ट हुआ था। इससे पहले परिवार पड़ोस में स्थित किरयाना स्टोर वाले मकान में करीब एक साल किराये पर रहा। इस तरह लक्ष्मी नगर में सुशील करीब दो साल से रह रहा है। इससे पहले सुशील व उसका परिवार जगाधरी वर्कशॉप के रामनगर में रहता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

जीआरपी से रिटायर्ड कर्मी ने बताया कि सुशील जीआरपी में भी रह चुका है, तब वह जगाधरी वर्कशॉप में रामनगर के पास रेलवे कॉलोनी में क्वार्टर में रहता था। सुशील के पड़ोसियों ने बताया कि सुशील के बच्चे तो दिख जाते हैं, पर सुशील को उन्होंने घर पर कभी कभार ही देखा है। उससे न ज्यादा बात हो पाई और न मुलाकात, इसलिए सुशील के बारे में ज्यादा जानकारी नही। इतना जरूर पता है कि उसकी ड्यूटी शहर से बाहर पुलिस या सिक्योरिटी में रहती थी।

ये है मामला

शराब ठेकेदार प्रवीण बंसल की शिकायत पर रोहतक के अर्बन एस्टेट थाने में एडीजीपी वाई पूरण कुमार के सुरक्षाकर्मी सुशील कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। शिकायत में प्रवीण बंसल ने सुशील पर ढाई लाख रुपये मंथली मांगने के आरोप लगाए गए हैं। साथ ही सुशील की एक ऑडियो क्लिप भी पुलिस को सौंपी। पुलिस ने सुशील कुमार को मंगलवार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed