{"_id":"469377ac-c530-11e2-a4b2-d4ae52bc57c2","slug":"applicants-of-htet-can-get-their-roll-numbers-from-website","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेबसाइट पर देखिए एचटेट के रोलनंबर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेबसाइट पर देखिए एचटेट के रोलनंबर
भिवानी/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 25 May 2013 05:13 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की एचटेट परीक्षा 2012-13 से संबंधित पात्र आवेदकों को एडमिट कार्ड (रोल नंबर पर्ची) डाक से नहीं भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
एडमिट कार्ड को बोर्ड की वेबसाइट (www.htet.nic.in) से डाउनलोड किया जा सकता है।
डाउनलोडिंग 14 जून को शुरू होगी। बोर्ड प्रवक्ता मीनाक्षी शारदा ने बताया कि सभी पात्र आवेदक परीक्षार्थी अपने रोल नंबर वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे।
परीक्षा की ये होंगी तिथियां
लेवल-3 (पीजीटी) की परीक्षा 25 जून और लेवल-1 प्राइमरी टीचर की परीक्षा 26 जून को होगी।
इन परीक्षाओं का समय सुबह साढ़े दस बजे से एक बजे तक रहेगा। इसके अलावा लेवल-2 टीजीटी परीक्षा भी 26 जून को होगी और इसका समय दोपहर बाद तीन बजे से साढे पांच बजे तक रहेगा।
विज्ञापन