{"_id":"a4c812e29e9153cc7640d0f03fbf4709","slug":"appearance-of-the-attack-began-to-demand-money-two-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"शेव के पैसे मांगने पर बोला हमला, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शेव के पैसे मांगने पर बोला हमला, दो घायल
अमर उजाला ब्यूरो/घरौंडा
Updated Tue, 07 Jan 2014 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे रोड स्थित एक हेयर कटिंग सैलून पर शेव के पैसे मांगने पर ग्राहक ने अपने साथियों के साथ दुकानदार पर जानलेवा हमला कर दिया। वे दुकान के शीशे तोड़फोड़ कर फरार हो गए।
दुकानदार के बीच बचाव में पहुंचे एक युवक पर भी चाकू से हमला कर दिया। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दुकानदार ने युवकों पर दुकान में गल्ले से करीब 2500 रुपये लूटने का भी आरोप लगाया है।
दुकानदार राहुल ने बताया कि रविवार देर शाम कुछ युवक शेविंग करवाने के लिए उसकी दुकान पर आए। शेविंग करने के बाद उसने पैसे मांगे तो बहस शुरू हो गई।
युवकों ने उसके गले में रस्सी डालकर उस पर जानलेवा हमला किया और दुकान के शीशे तोड़कर दुकान में जमकर तोड़फोड़ की। इसी दौरान घरौंडा निवासी देवेंद्र ने बचाने का प्रयास किया तो हमलावरों ने उस पर भी चाकू से हमलाकर घायल कर दिया।
विज्ञापन
डॉ. बीरबल ने बताया कि उसके पास दो घायलों को लाया गया था, जिसमें से राहुल के गले पर रस्सी के निशान हैं और देवेंद्र पर तेजधार हथियार से हमला हुआ है। दोनों युवकों का मेडिकल कर पुलिस को सूचना दे दी गई है।
उधर, पुलिस जांच अधिकारी एएसआई सुल्तान सिंह ने बताया कि झगड़े की शिकायत मिली है। मामले की जांच की जा रही है।