फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   anna hazare's health deteriorated

जनतंत्र यात्रा पर निकले अन्ना की तबीयत बिगड़ी

Sun, 07 Apr 2013 12:19 AM IST
जींद/ब्यूरो
जींद/ब्यूरो Updated Sun, 07 Apr 2013 12:19 AM IST
विज्ञापन
anna hazare's health deteriorated

जींद पहुंचे समाजसेवी अन्ना हजारे की तबियत शुक्रवार रात करीब करीब ग्यारह बजे अचानक खराब हो गई।

विज्ञापन


अन्ना को जींद में एक सभा को संबोधित करना था, लेकिन खराब स्वास्थ्य के कारण वे सभा को संबोधित नहीं कर पाए। शुक्रवार रात और शनिवार सुबह चिकित्सकों ने जांच करने के बाद अन्ना हजारे को आराम करने की सलाह दी है।

अमृतसर में जलियांवाला बाग से 31 मार्च को अन्ना हजारे ने जनतंत्र यात्रा शुरू की है। लगातार सफर करने और समय पर भोजन न खाने के कारण अन्ना थकावट महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन


शनिवार को अन्ना सुबह साढ़े दस बजे अपनी टीम के साथ बरवाला के लिए रवाना हो गए। इससे पूर्व अन्ना हजारे हिसार जिले के गांव मिर्चपुर में भी लोगों से रूबरू हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार रात को करीब ग्यारह बजे अन्ना हजारे जींद के लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह पहुंचे थे। हालांकि उनकी जनसभा का समय शुक्रवार शाम को साढ़े पांच था, लेकिन लगातार कार्यक्रमों के चलते अन्ना अपनी टीम के साथ देर रात ही जींद पहुंच सके।

यहां पहुंचते ही अन्ना को अत्याधिक शारीरिक थकान महसूस हुई, जिसके चलते हार्ट व चेस्ट विशेषज्ञ डॉ. प्रवीन गुप्ता ने उनकी जांच की। उन्होंने अन्ना के स्वास्थ्य में गिरावट का मुख्य कारण अत्याधिक थकावट बताया।

शनिवार सुबह भी अन्ना हजार के स्वास्थ्य की जांच डॉ. प्रवीन गुप्ता और रेडियोलोजिस्ट डॉ. रमेंद्रा ने की। दोनों चिकित्सकों ने अन्ना को सलाह दी है कि वे समय पर खाना खाएं, ताकि व्यस्त दिनचर्या का स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर न पड़े। चिकित्सकों ने उन्हें आराम करने की भी सलाह दी है।


डॉ. प्रवीण गुप्ता ने बताया कि अन्ना की हार्ट बीट और पल्स रेट सामान्य हैं। अन्ना के स्वास्थ्य में गिरावट के पीछे मुख्य कारण अत्याधिक थकावट व समय पर भोजन न लेना है। शनिवार सुबह फिर से सहयोगी चिकित्सकों के साथ अन्ना की जांच की गई, जिसमें सबकुछ सामान्य पाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed