फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Anger over electricity bill arrives

बिजली बिल ज्यादा आने पर उबाल

Tue, 10 Sep 2013 01:32 AM IST
सिरसा/ब्यूरो
सिरसा/ब्यूरो Updated Tue, 10 Sep 2013 01:32 AM IST
विज्ञापन
Anger over electricity bill arrives
हरियाणा के जिला सिरसा के गांव शाहपुर बेगू के बिजली उपभोक्ताओं ने बिल ज्यादा आने पर सोमवार को सिरसा-भादरा मार्ग जाम कर दिया।
विज्ञापन


इसकी सूचना मिलते ही बिजली विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत करवाया। ग्रामीणों की नाराजगी के कारण लगभग दो घंटे तक यातायात बाधित रहा।


शाहपुर बेगू में सिरसा-भादरा मार्ग पर जाम लगाने वालों में शामिल धर्मेंद्र कुमार, जितेंद्र, रमा कुमार, पवन, राधेश्याम, बंसीलाल, हीरालाल, सतपाल, वीरेंद्र आदि ने बताया कि मेहनत-मजदूरी करते हैं।
विज्ञापन


एक पंखा और दो सीएफएल ही जलाते हैं। तीन माह पूर्व बिजली विभाग ने घरों में लगे पुराने मीटरों को उतारकर नए मीटर लगा दिए।

जब से नए मीटर लगे हैं, उनका बिजली का बिल कई गुणा बढ़ गया है। पहले दो माह का बिल 200-300 रुपये ही आता था, लेकिन अब बिल 7000 रुपये आया है।

बिजली विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों को मीटरों की जांच करवाने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed