फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   zumba dance benefits for health

जुंबा सेहत के बहुत लाभदायक, मोटोपे के साथ-साथ शरीर रहता है स्वस्थ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
zumba dance benefits for health
अंबाला। इंडियन पब्लिक स्कूल अंबाला में अंतरराष्ट्रीय वीरवार को नृत्य दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। स्कूल में जुंबा हुआ जोकि शरीर को स्वस्थ बनाने के लिए एक शानदार डांस वर्क आउट है। स्कूल के नृत्य अध्यापक ने कहा कि विद्यार्थियों के लिए जुंबा बहुत लाभकारी है। इससे मसल टोन होती हैं और मोटापा कम होता है।
विज्ञापन

जुंबा डांस वर्क आउट की गतिविधि में स्कूल के सभी विद्यार्थियों ने उत्साह व जोश के साथ भाग लिया। विद्यार्थियों ने कहा कि जुंबा एक तरह का डांस ही है। इसके मूव शरीर के सभी अंगों की एक्सरसाइज करा देते हैं। जुंबा डांस से बहुत जल्दी शरीर पर सकारात्मक असर दिखता है। अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस को स्कूल प्रांगण में मनाने का मुख्य उद्देश्य छात्रों को जुंबा द्वारा शरीर को स्वस्थ व प्रसन्न रखने के लिए प्रेरित करना था।
विज्ञापन

इस मौके पर स्कूल के चेयरमैन रजनीश कुमार जैन, डायरेक्टर वसुधा जैन और कार्यरत प्रधानाचार्या वंदना शर्मा ने कहा कि नृत्य न सिर्फ एक कला है बल्कि यह हमें तनावमुक्त व स्वस्थ रखने में भी मददगार साबित होता है। सभी को स्कूलों में नृत्य शिक्षा को प्रोत्साहन देना चाहिए। गौरतलब है कि नृत्य दिवस की शुरूआत 29 अप्रैल 1982 से हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed