फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Youths ransacked the Devinagar Shambhu toll plaza, beat up the workers

Ambala: देवीनगर शंभू टोल प्लाजा पर युवकों ने की तोड़फोड़, कर्मियों को पीटा

Fri, 22 Jul 2022 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 22 Jul 2022 01:45 AM IST
सार

फास्ट टैग से टोल टैक्स अदा न होने पर विवाद हुआ। मामले में पंजाब के तीन युवक गिरफ्तार किए गए हैं। 

विज्ञापन
Youths ransacked the Devinagar Shambhu toll plaza, beat up the workers
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा के अंबाला में देवीनगर शंभू टोल प्लाजा पर फास्ट टैग से टैक्स अदा न होने के विवाद में युवकों ने तोड़फोड़ करते हुए कर्मचारियों के साथ मारपीट करते हुए घायल कर दिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पंजाब के तीन युवकों को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस तीनों आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।

विज्ञापन


मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस छापामारी कर रही है। आरोपियों की पहचान पंजाब राजगढ़ पटियाला वासी आरोपी मनप्रीत सिंह उर्फ मन्नी, हरजीत सिंह उर्फ हीरा और तजिन्द्र सिंह उर्फ राणा निवासी राजपुरा पंजाब के तौर पर हुई। 
विज्ञापन


टोल प्लाजा के प्रबंधक प्रवीण दूबे ने थाना सदर अंबाला में 21 जुलाई को शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता का आरोप है कि बुधवार की देर रात कार में सवार तीन अज्ञात आरोपी टोल पर पहुंचे। उन्होंने फास्ट टैग से टोल टैक्स अदा करने को कहा। फास्ट टैग से टैक्स अदा न होने पर कर्मचारियों ने आरोपियों से टैक्स की राशि मांगी। आरोप है कि युवकों ने बिना राशि अदा किए बैरिकेड खोलने के लिए दबाव बनाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बैरिकेड न खोलने पर बुलाए अन्य साथी
आरोप है कि भुगतान किए बिना बैरिकेड न खोलने पर कार में सवार आरोपियों ने मौके पर अन्य साथियों को बुला लिया। इसके बाद यहां छह से सात आरोपियों ने टोल प्लाजा पर जमकर उत्पात मचाया। यहां तोड़फोड़ करते हुए कर्मचारियों से मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed