फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Youths attack farmers with rods and sticks

Ambala News: युवकों का किसान पर रॉड और गंड़ासी से हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Oct 2023 01:42 AM IST
विज्ञापन
Youths attack farmers with rods and sticks
अंबाला। सरदेहड़ी गांव में ट्रैक्टर-ट्राॅली में खेत से जीरी लेकर निकले किसान पर 5-6 युवकों ने रॉड और गंड़ासी से हमला कर दिया। हमला रंजिश के चलते किया। पुलिस ने घायल मोहम्मद आसिब की शिकायत पर विकेश कुमार, मनप्रीत और अन्य 5-6 पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

घायल सरदेहड़ी गांव निवासी मोहम्मद आसिब ने बताया कि वह खेतीबाड़ी करता है। वह ट्रैक्टर ट्राॅली लेकर चलने लगा तो गांव का ही विकेश कुमार बाइक पर आया और बिना बात के गालीगलौज करने लगा। बोला कि ट्रैक्टर ट्राॅली साइड में कर लो। इस बीच उसने भी गाली दे दी थी। उस समय तो वह धमकी देकर चला गया। जैसे ही वह शाम के समय खेत से जीरी भरकर अपने ट्रैक्टर ट्राॅली को लेकर गांव की सड़क पर खड़ा था।
विज्ञापन

उसी समय विकेश ने अपने 5-6 साथियों संग मिलकर राॅड, गंड़ासी सहित डंडों से हमला कर दिया। हमलावर दो बाइकों पर सवार होकर आए थे और जान से मारने की नियत से हमला किया। घायल ने बताया कि उसके शरीर पर जगह-जगह चोट के निशान थे और वह बेहोश हो गया था। अस्पताल पहुंचने पर उसे होश आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed