फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   youth suicide due to teasing of wife family

ससुराल पक्ष से तंग आकर युवक ने की आत्महत्या, 8 लोगों पर केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
youth suicide due to teasing of wife family
ससुरालियों की प्रताड़ना से दुखी युवक ने वीरवार को गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने युवक के भाई की शिकायत पर ससुराल पक्ष के छह लोगों समेत 8 पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मृतक के भाई साढौरा निवासी सन्नी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका भाई राहुल नारायणगढ़ में नौकरी करता है और उसकी शादी 22 अप्रैल 2021 को लाडवा के तेजपाल की पुत्री अनु के साथ हुई थी। शिकायतकर्ता के अनुसार शादी के बाद पता चला कि राहुल की पत्नी मानसिक तौर पर स्वस्थ नहीं है। शादी के कुछ दिन पहले वह कहीं चली भी गई थी और शादी के 15 दिन पूर्व ही घर वापस आई थी। उसने अपने भाई के ससुर, सास व सालों तथा अन्य परिजनों को कई बार कहा कि अनु के पहले मेडिकल कागजात उन्हें दे दो ताकि वे उसका उपचार करा सकें। इसी बात को लेकर उसके भाई राहुल का ससुराल वालों से तनाव चल रहा था। सन्नी के अनुसार 24 जून को उसका भाई रात को जब घर नहीं आया तो हमने उसकी तलाश शुरू की। इस दौरान पता चला कि एक युवक साढौरा रोड पर स्थित मारकंडा पुल के किनारे एक पेड़ से लटका है। सन्नी ने भाई के ससुर, सास, दो साले, ससुर का भाई व एक अन्य और राहुल की पत्नी की चाची व बिचैलिया रिंकू आदि पर भाई राहुल को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर ससुराल पक्ष के आठ लोगों पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed