फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Youth missing in Malta, memorandum submitted to administration

Ambala News: माल्टा में युवक लापता, प्रशासन को सौंपा गया ज्ञापन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Youth missing in Malta, memorandum submitted to administration
बराड़ा। यूरोपीय देश माल्टा में उच्च शिक्षा प्राप्त करने गए अंबाला के 21 वर्षीय युवक विश्व कुमार के रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता होने पर सोमवार को परिजनों का धैर्य जवाब दे गया।
विज्ञापन

पिछले 12 दिनों से बेटे का कोई सुराग न मिलने से व्यथित परिजनों और ग्रामीणों ने आज उपमंडल के एसडीएम बराड़ा को ज्ञापन सौंपकर केंद्र सरकार से इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप की गुहार लगाई। बसंतपुरा निवासी विश्व कुमार इसी वर्ष 20 जनवरी को माल्टा गए थे।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, 18 मार्च तक उनसे नियमित बात हो रही थी, लेकिन 19 मार्च से उनका मोबाइल बंद है। सहपाठियों से मिली जानकारी के मुताबिक विश्व अपने कमरे पर भी नहीं लौटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को नगर पालिका प्रधान के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने प्रशासन को बताया कि विदेशी धरती पर स्थानीय पुलिस मामले में टालमटोल कर रही है, जिससे छात्र की सुरक्षा को लेकर चिंताएं गहरा गई हैं।

परिजनों ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर से भी सोशल मीडिया के माध्यम से अपील की है कि भारतीय दूतावास के जरिए माल्टा सरकार पर दबाव बनाया जाए। एसडीएम ने परिजनों को आश्वस्त किया है कि उनकी मांग को उचित माध्यम से विदेश मंत्रालय तक पहुंचाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed