फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   youth jump in sewarage pit to escape other youth

20 फीट गहरे सीवरेज में गिरे साथी को बचाने कर्मचारी कूदा, आर्मी के जवानों ने निकाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 02:40 AM IST
विज्ञापन
youth jump in sewarage pit to escape  other youth
सैन्य क्षेत्र स्थित ओल्ड पानीपत लेन यूनिट नंबर 502 तोपखाना के अंदर मोटर लगाते समय अचानक मॉडल टाउन के गोवर्धन नगर निवासी सन्नी व सचिव सीवरेज के करीब 20 फीट गहरे गटर में गिर गया। सिर में गैस चढ़ने के कारण दोनों की तबीयत बिगड़ने लगी तो तीसरे कर्मचारी अंबाला शहर के जंडली निवासी राजेश ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इसके बाद यहां मौजूद सेना के जवानों ने रस्से की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाकर दोनों कर्मचारियों को बाहर निकाला । उन्हें छावनी के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। डाक्टरों ने दोनों को दाखिल कर लिया। डाक्टर का कहना था कि गटर में गिरने के कारण दोनों के सिर में गैस चढ़ गई थी और सन्नी की हालत ज्यादा खराब है। उनका उपचार चल रहा है। अस्पताल में सचिन ने बताया कि गटर के अंदर गैस होने के कारण उनकी आंखों के आगे अंधेरा आने लगा था और बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया था। एक बार तो लगा बचना मुश्किल है लेकिन सेना के जवानों ने उन्हें बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन

----------
सन्नी के गिरने पर बचाव के लिए कूदा था सचिन
ठेकेदार रमेश का कहना था कि एमईएस का ठेका उसके पास है। सीवरेज साफ करवाने के लिए तीनों कर्मचारियों को यूनिट के अंदर भेजा था। सीवरेज के होल पर मोटर लगाते समय अचानक अनियंत्रित होकर सन्नी गिर गया। उसे बचाने के लिए सचिन भी कूद गया था। समय रहते दोनों को बाहर निकाल लिया गया था। दोनों की हालत में काफी सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed