{"_id":"68e6c2ce138774c5a40b633c","slug":"youth-festival-to-be-held-on-27th-and-28th-october-ambala-news-c-36-1-amb1003-151070-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: यूथ फेस्टिवल का आयोजन 27 व 28 अक्तूबर को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: यूथ फेस्टिवल का आयोजन 27 व 28 अक्तूबर को
Thu, 09 Oct 2025 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Thu, 09 Oct 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। राजकीय आईटीआई में जिला स्तरीय यूथ फेस्टिवल का आयोजन 27 व 28 अक्तूबर को किया जाएगा। यह आयोजन उपायुक्त अजय सिंह तोमर की देखरेख में होगा। जिसमें समूह फॉक नृत्य, समूह, समूह गायन फॉक, समूह गायन, कहानी लेखन, पेटिंग, कविता लेखन, विज्ञान मेला सहित अन्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
संस्थान के प्राचार्य दिनेश सिंह राणा ने बताया कि जिला युवा महोत्सव में आवेदन भरने की अंतिम तिथि 24 अक्तूबर है। इसमें प्रतिभागियों की आयु 1 सितंबर 2025 को 15 से 29 वर्ष होनी चाहिए। सभी प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले प्रतिभागियों का माई भारत पोर्टल पर पंजीकरण होना अनिवार्य है। एक प्रतिभागी केवल एक ही प्रतियोगिता में भाग ले सकता है। जिला स्तर पर विजेताओं को प्रमाण पत्र व पुरस्कार राशि भी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि समूह फॉक नृत्य व समूह फॉक गायन केवल हरियाणवी संस्कृति पर केंद्रित होगी। समूह फॉक नृत्य और समूह फॉक गायन में अधिकतम 13 प्रतिभागी शामिल हो सकते हैं।