फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   youth family pray, Bring out the body of the son Jasvindra

परिजन गिड़गिड़ाए, बेटे जसविंद्र का शव तो ला दो

Fri, 31 Jul 2015 12:52 AM IST
अंबाला /अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला /अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 31 Jul 2015 12:52 AM IST
विज्ञापन
उपमंडल के गांव लौटों के युवक को अमेरिका के मैरीलैंड के बाल्टीमोर में अफ्रीकन मूल के लोगों द्वारा गोलियों से भूनने के मामले में अभी तक परिजनों को अमेरिका की ओर से शव मिलने में काफी दिक्कत आ रही है। उधर, राज्यमंत्री नायब सैनी ने भी पीड़ित के घर जाकर परिजनों को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन


सैनी ने उन्हें आश्वस्त किया कि प्रदेश सरकार ने जसविंद्र के शव को अमेरिका से भारत लाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं, जल्द ही तमाम औपचारिकताएं पूरी कराकर जल्द ही शव को भारत लाया जाएगा। मगर दूसरी ओर, जसविंद्र के घर पर हालात बहुत ज्यादा खराब है। वीरवार को भी बेटे के शव के इंतजार में पिता, माता और बहन का बुरा हाल है और वे सदमे से नहीं उभर पा रहे हैं।
विज्ञापन


मां बौर बहन बार-बार बस यही दोहराई जा रही है कि उन्हें उनका बेटा व भाई ला दो। जबकि पूर्व सैनिक पिता भी सदमे से बाहर नहीं आ रहे हैं। जसविंद्र का भाई बबल ही पूरे परिवार को रोते बिलखते ढांढस बांध रहा है। वीरवार को राज्यमंत्री नायब सैनी ने भी पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर उनका हालचाल पूछा और अमेरिका के बाल्टीमोर शहर में हुई घटना की पूरी जानकारी ली। परिजनों ने नायब सैनी से भी यही गुहार लगाई है कि अब जैसे भी हो जल्द से जल्द जसविंद्र का शव उन तक पहुंचा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह था मामला
जसविंद्र बाल्टीमोर शहर में पिज्जा डिलीवरी का काम करता था। वहीं जब वे पिज्जा डिलीवरी के लिए जा रहा था तो कुछ अफ्रीकन मूल के लुटेरों ने उसकी हत्या कर दी और लूटपाट की। जसविंद्र को छह गोलियां लगी, जिसमें से एक गोली उसके दिल में लगी। वहीं जसविंद्र की हत्या हो गई।  वह चार साल अंबाला से अमेरिका गया था और अब वहां उसका ग्रीन कार्ड दिए जाने का काम भी प्रक्रिया में था। उधर, अमेरिका का स्थानीय प्रशासन अभी तक पुलिस जांच की वजह से जसविंद्र का डेथ सर्टिफिकेट जारी नहीं कर रही है। जिस वजह से जसविंद्र का शव भारत लाने में देरी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed