{"_id":"62b3708c662e7f5095415a66","slug":"youth-demonstrated-against-agneepath-scheme-ambala-news-knl112357232","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं ने अग्निपथ योजना के खिलाफ किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं ने अग्निपथ योजना के खिलाफ किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला सिटी। अग्निपथ योजना के खिलाफ भीम आर्मी ने प्रदर्शन किया। युवाओं ने नारेबाजी करते हुए योजना को वापस लेने की मांग की। इसको लेकर उन्होंने उपायुक्त के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि चार साल की आर्मी भर्ती सीधे तौर पर देश के युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ है। चार साल पूरे होने के बाद युवाओं के पास रोजगार के कोई साधन नहीं रह जाएंगे।
दूसरी ओर, इससे देश की सुरक्षा भी खतरे में पड़ जाएगी। जिसका आने वाले समय में देश को नुकसान होगा। वहीं, सरकार ने अंतिम चरण में पहुंची पुरानी भर्तियां भी समाप्त कर दी। ऐसे में युवाओं की उम्र निकल गई और उनका सेना में जाने का सपना भी टूट गया। सरकार को उन भर्तियों को भी पूरा करते हुए युवाओं को भर्ती करना चाहिए। इसके अलावा नई भर्ती पुरानी प्रक्रिया के अनुसार ही की जानी चाहिए। उन्होंने मांग की है कि जब तक सरकार उनकी मांगें नहीं मानती तब तक उनकी ओर से विभिन्न माध्यमों से प्रदर्शन किया जाएगा। युवाओं ने कहा कि अभी तक कुछ ही युवा मौके पर पहुंचे हैं, लेकिन बाद में पूरे जिले के युवा उपायुक्त कार्यालय पर एकत्रित होकर प्रदर्शन करेंगे। भीम आर्मी से कमल कुमार ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द ही इस योजना को वापस नहीं लिया गया तो युवाओं को प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।