{"_id":"62c5e42559098b079e44aeac","slug":"youth-congress-said-on-agneepath-scheme-ambala-news-knl113815925","type":"story","status":"publish","title_hn":"अग्निपथ योजना पर युवा कांग्रेस ने बोला हल्ला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अग्निपथ योजना पर युवा कांग्रेस ने बोला हल्ला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला सिटी। केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई अग्निपथ योजना पर अब युवा कांग्रेस ने हल्ला बोलने का ऐलान किया है। योजना के विरोध में प्रदेश युवा कांग्रेस की ओर से फौज बचाओ-देश बचाओ का अभियान शुरू करने की तैयारी की जा रही है। बुधवार को प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष दिव्यांशु बुद्धिराजा ने कहा कि अभियान के तहत कार्यकर्ता प्रदेश में ब्लॉक व गांव स्तर पर युवाओं को योजना के खिलाफ जागरूक करेंगे।
साथ ही प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर योजना का डटकर विरोध करेंगे। उन्होंने कहा कि आगामी आठ जुलाई को राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अल्लवारू व युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी योजना के विरोध में निकाले जाने वाले मशाल जुलूस में हिस्सेदारी करने अंबाला पहुंच रहे हैं। इसके अलावा युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी शिवी चौहान, सह प्रभारी सत्यवान गहलोत भी मौजूद रहेंगे। शहर के पंचायत भवन में शाम पांच बजे युवा कार्यकर्ता एकजुट होंगे। इसके बाद शहर की सड़कों पर मशाल जुलूस निकाला जाएगा।
कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री अमीषा चावला ने कहा कि अग्निपथ योजना के विरोध को लेकर पार्टी के सभी नेता युवाओं का सहयोग करेंगे। बुद्धिराजा ने केंद्र सरकार पर युवाओं के अरमानों पर पानी फेरने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि इस योजना ने देशभर के युवाओं के देश सेवा करने के अरमानों को मिट्टी में मिला दिया है। अग्निपथ योजना देश की सुरक्षा के लिए खतरनाक साबित होगी। इस दौरान युवा कांग्रेस के अंबाला प्रभारी मुकेश सिरसवाल, हरीश सासन, सिमरजीत सिंह तेजा, गौरव ढींगरा, धूम सिंह नंगोली, युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अंकुर मेहता, ग्रामीण युवा कांग्रेस के अध्यक्ष दुष्यंत राणा आदि मौजूद रहे।