फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Youth commits suicide by hanging himself in jail in Ambala

Ambala: जेल में युवक ने लगाया फंदा, मौत, चार दिन पहले ग्रामीणों ने पकड़कर चोरी के आरोप में की थी युवक की पिटाई

Mon, 22 May 2023 09:13 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला सिटी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला सिटी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 22 May 2023 09:13 PM IST
सार

रविवार दोपहर चार बजे युवक ने जेल अस्पताल के साथ लगती बैरक से परने का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार दोपहर को फॉरेसिंक डॉक्टरों की टीम ने युवक का पोस्टमार्टम किया है। 

विज्ञापन
Youth commits suicide by hanging himself in jail in Ambala
वायरल वीडियो में मृतक युवक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के अंबाला में ट्यूबवेल के तार चोरी के मामले में पकड़े गए युवक रामपुर सरसहेड़ी निवासी रितिक ने जेल में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। गांव समलेहड़ी के ग्रामीणों ने चार दिन पहले ही युवक को ट्यूबवेल से तार चोरी करते हुए पकड़ा था। यहां तक कि युवक की पिटाई भी की थी और फिर पुलिस को सौंप दिया गया था।

विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। रविवार दोपहर चार बजे युवक ने जेल अस्पताल के साथ लगती बैरक से परने का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार दोपहर को फॉरेसिंक डॉक्टरों की टीम ने युवक का पोस्टमार्टम किया है। पुलिस भी आगामी कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन


वीडियो हुआ था वायरल
जब युवक को ट्यूबवेल से तार चोरी करते हुए पकड़ा। तब तक उसकी ग्रामीणों ने पिटाई की थी। इसकी वीडियो भी वायरल हो गई है। इस वीडियो में लोग युवक को पीटते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं। वहीं युवक की आत्महत्या के कारणों का अभी कोई स्पष्ट कारण पता नहीं चल पाया है। जेल में सुसाइड की यह पहली घटना नहीं है, इससे पहले भी सुसाइड के कई मामले सामने आ चुके हैं। इस पर रोक लगाने के लिए जेल स्टॉफ प्रयास कर रहा है, परंतु कोई खास असर दिखाई नहीं दे रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed