फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Youth coming with mother and nephew attacked by entering the house

मां और भतीजे के साथ आ रहे युवक पर घर में घुसकर हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Sep 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Youth coming with mother and nephew attacked by entering the house
अंबाला। मां और भतीजे के साथ रहे युवक पर दो युवकों ने गालीगलौज करते हुए घर में घुसकर हमला कर दिया। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पंजोखरा थाना पुलिस को दी शिकायत में जरनैल सिंह ने बताया कि वह जटवाड़ गांव का निवासी है और मेहनत-मजदूरी करता है। 27 सितंबर की रात दस बजे वह अपनी मां और भतीजे को लेकर घर जा रहा था। जैसे ही वह तीनों घर के पास पहुंचे तो यश और करण घर के पास शराब के नशे में खड़े थे।
विज्ञापन

उसने दोनों से पूछा कि वह उसके घर के पास कैसे खड़े हो अपने घर चले जाओ। यह सुनते ही वह गालीगालौज करने लगे। इसके बाद यश धमकी देते हुए वहां से चला गया। वह अपने साथ हरजीत, बिल्लु, करण के साथ आया और घर में घुसकर उस पर लात व घूंसों से हमला कर दिया। इसके बाद उसने उसकी गर्दन पर चाकू से वार किया। इसके बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपी यश, हरजीत, बिल्लू और करण के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed