फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Youth caught selling water and cold drinks in train

ट्रेन में पानी और कोल्डड्रिंक बेच रहा युवक काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Youth caught selling water and cold drinks in train
अंबाला। ट्रेन में पानी और कोल्डड्रिंक बेचते एक युवक को जीआरपी ने काबू कर लिया। युवक पर रेलवे एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी की पहचान जुगेंद्र निवासी उत्तर प्रदेश के जिला एटा के गांव पिवारी के रूप में हुई। वह लंबे समय से स्टेशन पर पानी और कोल्डड्रिंक बेच रहा था। जानकारी के अनुसार, राजपुरा से सहारनपुर जाने वाली ट्रेन प्लेटफार्म नंबर-1 पर रुकने वाली थी। यहां जुगेंद्र सिंह पानी और कोल्डड्रिंक की बोतलों से भरी बाल्टी लेकर पायदान पर खड़ा था। जैसे ही ट्रेन थोड़ी धीमी हुई जुगेंद्र यात्रियों से पहले ट्रेन के अंदर घुस गया। यहां तैनात सिपाही रविंद्र कुमार और नवीन कुमार ने जुगेंद्र को काबू कर लिया। पूछताछ में युवक के पास से कोई रेलवे पास, रेलवे अथॉरिटी व टिकट नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed