फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Youth attacked with sword, referred to Chandigarh, Ambala

युवक पर तलवार से हमला, चंडीगढ़ रेफर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
Youth attacked with sword, referred to Chandigarh, Ambala
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला छावनी। जागरण देखकर घर जा रहे युवक पर दो भाइयों ने तलवार से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। यह देख दोनों भाई फरार हो गए। घायल के चिल्लाने की आवाज सुनकर उसका दोस्त व अन्य युवक आ गए और नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे चंडीगढ़ स्थित पीजीआई रेफर कर दिया। थाना महेश नगर पुलिस ने तीन दिन बाद घायल के बयान लेकर आरोपी दोनों भाईयों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में विजय सैनी ने बताया कि वह सैनी मौहल्ला बब्याल महेश नगर का निवासी है और ड्राइवर है। विजय सैनी के मुताबिक 22 सितंबर की रात को रविदास मंदिर के पास जाहरवीर गोगा का जागरण था। जागरण से वह देर रात अपने घर की ओर जा रहा था। जीत करियाने की दुकान के सामने कालू और उसके भाई बादल इस पर तलवार से हमला कर दिया।
विज्ञापन

हमले में विजय के हाथ की अंगुली कट गई और वह पर गिर पड़ा। इसके बाद दोनों भाई मौके से फरार हो गए। घ्शोर मचाने पर घायल का दोस्त व अन्य लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। इसके बाद वे घायल युवक को लेकर अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार दिया। हालत में सुधार न होने पर उसे चंडीगढ़ स्थित पीजीआई रेफर कर दिया। शनिवार को पुलिस ने घायल के बयान दर्ज किए। घायल के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी कालू और उसके भाई बादल के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर आरोपी भाइयों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed