फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Youth attacked with sharp weapons, two injured

युवकों ने तेजधार हथियारों से किया हमला, दो घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Youth attacked with sharp weapons, two injured
अंबाला सिटी। मानकपुर स्थित खेतों में काम कर रहे जसवंत सिंह व शंकर सिंह पर युवकों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें राहगीरों व परिवार के सदस्यों की मदद से शहर के नागरिक अस्पताल लाया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, जसवंत सिंह के पास शंकर सिंह नाम का व्यक्ति काम करता है। शंकर सिंह की बेटी खेतों में काम कर रही थी। जहां पर कुछ युवक आकर उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे। इसके बारे में लड़की ने अपने परिवार के सदस्यों को बताया। जैसे ही जसवंत सिंह व शंकर वहां पहुंचे तो युवकों ने तेजधार हथियारों से उन पर हमला कर दिया। इसमें वह दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें आनन-फानन में शहर के नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को प्राथमिक उपचार दिया। शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed