फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Youth absconding with canter of Gurdwara, case registered

गुरुद्वारे का कैंटर लेकर युवक फरार,केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 02:54 AM IST
विज्ञापन
Youth absconding with canter of Gurdwara, case registered
हरियाणा हिमाचल सीमा पर कस्बा काला आम्ब स्थित गुरुद्वारे के कर्मचारी को लंगर के लिए सामान लाने का झांसा देकर एक युवक कैंटर गाड़ी लेकर फरार हो गया। पुलिस ने कर्मचारी की शिकायत पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

गांव नवांशहर बटाला जिला मोहाली निवासी बलदेव सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गुरुद्वारा काला आम्ब स्थित गुरुद्वारा साहिब दसवीं पातशाही में काम करता है। एक सप्ताह पूर्व जसवंत सिंह नाम का एक व्यक्ति उसके पास आया और गुरुद्वारे में लंगर लगाने की बात की। इसके बाद वह लंगर के लिए सामान लाने की बात कहकर गुरुद्वारे की कैंटर गाड़ी ले गया, लेकिन वापस नहीं आया। शिकायतकर्ता के अनुसार कैंटर गाड़ी में एक ढोलकी, लगभग दस गद्दे, एक माइक व स्पीकर सैट भी था। शिकायतकर्ता ने कहा कि जसवंत को कई बार फोन पर कैंटर गाड़ी लेकर आने को कहा, लेकिन बाद में उसने फोन बंद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed