फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Young man attacked with knife due to rivalry

Ambala News: रंजिश में युवक पर चाकू से हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jan 2024 04:01 AM IST
विज्ञापन
Young man attacked with knife due to rivalry
अंबाला सिटी। रंजिश के चलते 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र पर जानलेवा हमला हो गया। पुलिस ने इस मामले में 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में शहर के कबीर नगर के रहने वाले वैभव ने बताया कि वह आर्य स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ाई कर रहा है। रविवार को वह अपने दोस्त मंदीप से मिलने नारायणगढ़ मोड पर बलदेव नगर में गया था। इसी दौरान वहां पर लेफ्टी कालिया, अभिषेक और अभय वहां पहुंचे और उसे घेर कर उस पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

वैभव ने बताया कि आरोपियों ने उसे चाकू मारने का भी प्रयास किया था। इसी के चलते उसकी जांघ पर चाकू लग गया। जिसके बाद किसी तरह उसने अपनी जान बचाई और उपचार के लिए उसके दोस्त उसे शहर नागरिक अस्पताल लेकर आए। जहां पर डाक्टरों ने उसे भर्ती कर लिया और सोमवार को उसे छुट्टी दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

छेड़छाड़ था रंजिश का कारण
वैभव ने बताया कि लेफ्टी से उसकी पुरानी रंजिश है। आरोपी ने उसके दोस्त विपिन की बहन के साथ छेड़छाड़ की थी। जिसके बाद से लैफ्टी उससे व उसके दोस्त विपिन से रंजिश रखता है। दो दिन पहले भी उसने विपिन पर हमला किया था। जिसमें विपिन घायल हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed